रायपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के हित के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सिटी सेंटर मॉल मैं संचालित 36 आईएनसी स्टार्टअप इंडिया के तहत जिस में डेढ़ सौ लोग काम करते हैं एवं छत्तीसगढ़ के 4 से 5000 युवाओं को रोजगार प्राप्त है 45000 स्क्वायर फीट में स्थित ऑफिस को बेचे जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे रायपुर विकास प्राधिकरण और चिप्स के लड़ाई में 150 स्टार्टअप्स कंपनियों जिसमे 4000-5000 युवाओं का रोजगार करते है। उनको इनकी लड़ाई में बिना पूछे सिटी सेंटर मॉल में रायपुर विकास प्राधिकरण की जो जगह है उसको बेच रहा है क्योंकि चिप्स के ऊपर रा. वि.प्र का 2.18करोड़ रूप किराया बाकी है। चिप्स निरंतर सभी 150 स्टार्टअप से हर महीने किराया वसूलता आया है। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए बिना स्टार्टअप के मालिकों को जानकारी दिए जगह को बेच रहा है दोनों विभाग एक दूसरे के आरोप मढ रहा है और जहाँ युवा बेरोजगार होने की स्थिति में हैं।
इस स्टार्टअप आफिस का अटल इन्क्यूबेशन सेंटर के नाम से जाना जाता है जिसमे लगभग 20 करोड़ रूप से स्मार्ट और नवीन तकनीकी विकास के साथ पूरे जगह को बनाया गया है। जिसका पूरे देश भर में ख्याति प्राप्त है। एक तरफ कांग्रेस सरकार बोलती है छ:ग में बेरोजगारी नही है और दूसरी तरफ युवाओं को बेरोजगार कर रही है। जहाँ आज के समय मे स्टार्टअप्स का चलन है पूरे देश दुनिया स्टार्टअप्स का बोल बाला है वहीं यह कांग्रेस सरकार जिसका कोई सोच ही नही युवाओ को ले कर के सिर्फ फ्लेक्स तक सीमित है।
आज भाजयुमो व स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि मंडल ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ को अपनी माँगो को ले कर ज्ञापन दिया। जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और रा.वि.प्र के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव जी एवं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश मोहरे के नेतृत्व में अतिरिक्त सीईओ को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है की जो भी टेंडर हुआ है उसमें बड़ा दिल का परिचय देते हुए युवाओं के हित में इस टेंडर को तुरंत रोका जाए और टेंडर में जिस जगह की एक समय रेट 11000 प्रति वर्ग फिट थी आज वो 6500 वर्ग फिट कैसे हो गई किस मापदंड से यह रेट तय हुआ है। एक हफ्ते में टेंडर निरस्त नहीं हुआ और फैसला युवाओं के पक्ष नहीआया तो युवा मोर्चा बडी संख्या में युवाओं के रायपुर विकास प्राधिकरण और चिप्स का घेराव करेगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रायपुर विकास प्राधिकरण और चिप्स की होगी। श्री संजय श्रीवास्तव ने आरोप लग गया यह पूरा मामला भ्रष्टाचार का है जिसमे 4000_5000 युवाओं का भविष्य खतरे में डाला जा रहा है। जहां एक ओर रायपुर विकास प्राधिकरण 20 वर्षो से कई संपतियो की करोड़ों रुपए की कर वसूली नही कर पा रहे हैं और 36 आईएनसी की 45000 स्क्वेयर फीट की जगह को नीलाम कर युवाओं को बेरोजगार करने का षडयंत्र रच रहे हैं।
इस ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश मोहरे,हरिओम साहू, प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा भाजपा माना मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर,प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल, नीति अनुसंधान प्रमुख गगन मित्तल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक धनगर, स्वाध्याय मंडल सह प्रमुख अंजीनेश शुक्ला, प्रचार प्रसार सह प्रमुख पन्ना दुबे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, जिला महामंत्री राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी सोनू साहू, नरेश पिल्ले, राहुल ठाकुर समेत 50 से अधिक आदि कार्यकर्ता व स्टार्टअप कंपनियों के प्रतिनिधी उपस्थित थे।








