महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलवे सुरक्षा बल बैरेक रायपुर का निरीक्षण किया
आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल बैरेक, गुढ़ियारी रायपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ श्री सिन्हा, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर, संजीव कुमार, मण्डल रेल प्रबंधक, रायपुर, संजय कुमार गुप्ता, मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक द्वारा बैरेक के रखरखाव, साफ सफाई एवं सुविधाओं का मुआएना किया गया। महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा बैरेक में पौधारोपण भी किया गया। महाप्रबंधक द्वारा बैरक के अच्छे रखरखाव हेतु 20000/- (बीस हजार रूपये) का पुरस्कार की भी घोषणा की गई।








