दिव्यदरबार 20एवं 21जनवरी को सुबह 9से 11बजे तक
रायपुर । श्री हनुमान मंदिर मैदान गुढियारी में 17 से 23जनवरी तक श्री राम कथा एवं दिव्यदरबार का आयोजन किया जाएगा । श्री रामकथा का वाचन श्री बागेश्वर धाम के द्वारा दोपहर 1बजे से शाम 4बजे तक किया जाएगा एवं दिव्यदरबार का आयोजन 20 व 21जनवरी को सुबह 9से 11बजे तक किया जाएगा। उक्त जानकारी आज कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा व बसंत अग्रवाल ने दी उन्होंने बताया कि श्री राम कथा के आयोजन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है । इसके लिए चार पंडाल बनाया गया है और सभी पंडालों पर सुरक्षा को ध्यान में रखकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये । पार्किंग की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है । श्री अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 500वॉलेंटियर प्रतिदिन अपनी सेवा देंगे और इनके भोजन की व्यवस्था आयोजक द्वारा भंडारा के माध्यम से की जाएगी। सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति ले ली गई है । श्री राम कथा की शुरुआत कल 16जनवरी को सुबह 9बजे से कलश यात्रा से शुरू होगी। श्री बागेश्वर धाम सरकार 17जनवरी को रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 1बजे से श्री कथा का वाचन का प्रारंभ करेंगे ।








