Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा

Purushottam Manhare January 16, 2023

*307 ब्लॉकों से निकल कर बूथों तक जायेगी पदयात्रा**

**सांस्कृतिक कार्यक्रम सोशल मीडिया से होगा भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों का प्रचार*
*

रायपुर/16 जनवरी 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 जनवरी 2023 से पूरे प्रदेश में 2 महीने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जायेगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो का विस्तार है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी। 30 दिन में 90,000 किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी। छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जायेगी जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जायेंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथो तक जायेगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा तथा समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद आदि को हर जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी जिले के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष, डीसीसी उपाध्यक्ष, महामंत्री आदि को हर ब्लॉक के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रत्येक गांव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त करेगी। मोर्चा संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों को भी अभियान में अपने योगदान का समन्वय करने के लिए विभिन्न स्तरों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के सभी बूथों तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी के भारत जोड़ो का संदेश प्रचारित किया जायेगा। साथ ही यात्रा के दौरान विशाल एलईडी स्क्रीन पर यात्रा के दृश्य दिखाएं जाएंगे। प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों, सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress news Raipur

Post navigation

Previous भूपेश सरकार ने धान खरीदी में अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर 100 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी की
Next हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक(छत्तीसगढ़) एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री अरूण यादव 18जनवरी को आएंगे रायपुर 

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.