रायपुर । रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है जिसे लेकर क्षेत्र के रहवासी भारी परेशान हैं सफाई व्यवस्था वार्ड में पूरी तरह से नष्ट नाबूत चुकी है साथी मच्छरों का आतंक भी क्षेत्रवासियों को जीने नहीं दे रही है वार्ड के लोगों ने बताया वार्ड के पार्षद सूर्यकांत राठौर साफ सफाई बिजली पानी के मामले में क्षेत्र के लोगों के साथ भेदभाव स्वरूप कार्य कर रहे हैं इसी कारण क्षेत्र में मूलभूत सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है और लोग बेबस और मजबूर होकर ऐसी स्थिति में अपना जीवन गुजर बसर करने को मजबूर है क्षेत्रवासियों ने कुछ दिन पहले क्षेत्रीय विधायक कुलदीप जुनेजा जी से इसकी शिकायत की थी मेरे संज्ञान में लेते हुए विधायक कुलदीप जुनेजा जी के द्वारा तत्काल प्रभाव से निर्देशित कर स्पेशल सेंट्रल गैंग की व्यवस्था करा कर वार्ड के समूचे क्षेत्र में सफाई करवाई विधायक जी के इस कार्य से हर्षित होकर लोगों ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया
