Skip to content
April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ब्राह्मण संसार में सबका कल्याण चाहते हैं- राजेश्री महन्त
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

ब्राह्मण संसार में सबका कल्याण चाहते हैं- राजेश्री महन्त

Purushottam Manhare January 16, 2023

*समाज के द्वारा जो सम्मान मिलता है वह हमारे पूर्वजों की तपस्या का परिणाम है*

रायपुर । हमारे पूर्वज संपूर्ण समाज की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए आए हैं हम सभी को भी इसी परंपरा और परिपाटी को आगे बढ़ाना है। हम सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया। के सिद्धांत पर कार्य करते हैं यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से अभिव्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि परशुराम भवन ऊर्जानगर गेवरा, दीपका, कोरबा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजक मंडली के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राघवेंद्र सरकार की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत गान के उपरांत समाज के प्रतिष्ठित लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपना आशीर्वचन प्रस्तुत करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि शास्त्रों में ब्राह्मण, पक्षी तथा दांत को द्विज कहा गया है। जनेऊ संस्कार के द्वारा ब्राह्मणत्व की प्राप्ति होती है। हमें अपनी संस्कृति का ध्यान निरंतर रखना चाहिए। चाणक्य ने नंद वंश की समाप्ति के लिए अपनी सीखा पकड़ कर संकल्प लिया था, वर्तमान में ब्राह्मणों ने शिखर रखना ही बंद कर दिया है, प्रत्येक ब्राह्मण को सीखा, तिलक, जनेऊ अवश्य धारण करनी चाहिए। समाज ने जिन लोगों को विभिन्न पदों पर प्रतिष्ठित किया है उन्हें अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करनी चाहिए। उन सब की जिम्मेदारी समाज के प्रति और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ अधिक समय तक आप लोगों के बीच में रहता और आप लोगों की भी बातों को सुनता लेकिन धार्मिक बाध्यता के कारण मकर संक्रांति के अवसर पर मुझे श्री दूधाधारी मठ एवं श्री जैतू साव मठ में भी उपस्थित होना है इसलिए आप सबसे विदा चाहूंगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री रमेश कुमार शर्मा, बजरंग शर्मा, सौरभ पांडे, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, रेखेंद्र तिवारी, अंबरीश शुक्ला, राकेश तिवारी, श्रीमती शिल्पी तिवारी, श्री वेदांत चतुर्वेदी, दिलीप चतुर्वेदी, श्रीमती रागिनी पांडे, सहित आर्यवर्त ब्राह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव तथा पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हर्षा हुई सम्मानित
Next दिव्यांग जोड़ों का मंगल परिणय राजधानी में 22जनवरी को

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.