रायपुर । रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के जन्म दिन के अवसर पर राजधानी के कबीर नगर सामुदायिक भवन में सत्यनारायण शर्मा का केक काटकर जन्म दिन मनाया गया ।

इस मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा को लड्डुओं से भी तौला गया ,साथ ही सत्यनारायण शर्मा ने नागरिकों को शाल व कंबल का वितरण किया । कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों के आग्रह पर अपने पुत्र पंकज शर्मा को रायपुर ग्रामीण से सेवा देने का अवसर प्रदान करने की बात कही ,उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से अब जनता की सेवा पहले की तरह नहीं कर पा रहा हूं इसलिए अब पंकज शर्मा को सेवा करने का अवसर दे । पंकज शर्मा मुझसे भी अधिक सेवा करेगा ।इस मौके उन्होंने कहा कि आप लोगों का जो प्यार मुझे मिला उसके लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद ।सतबीर ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें सत्यनारायण शर्मा जैसे विधायक मिला ।




उन्होंने क्षेत्र के लोगों के विकास व सहयोग के लिए हमेशा आगे रहे है । श्री शर्मा के पास कोई भी अपनी समस्या लेकर गये उनका उन्होंने निराकरण किया है इसलिए वे क्षेत्र की जनता के दिलों हमेशा बसे हुए है और श्री शर्मा का भी प्यार क्षेत्र की जनता को मिलता रहा है । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
