रायपुर ।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 21 जनवरी 2023 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत व न्यूजीलैंड की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली है। इसके लिए शासन के द्वारा पूर्ण मदद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की गई है। पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन राज्य के राजधानी रायपुर शहर में हो रहा है। आयोजन को सफलतापूर्वक किया जा सके इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ शासन के साथ मिलकर अपने पूर्ण प्रयास कर रहा है
दोनों टीमें पहुंचेंगी 19 को रायपुर






![]()


1. भारतीय टीम -19.01.2023 समयः-04ः35 फ्लाइट नंबर 9110 (Spicejet) से आ रही है।
2. न्यूजीलैंड टीम -19.01.2023 समयः-04ः35 फ्लाइट नंबर 9110 (Spicejet) से आ रही है।
3. एक बार पुनः टिकट की विंडो पे.टी.एम. के माध्यम से आज: 18-1-23 समय: श्याम 4 बजे से ऑनलाइन खुल रहा जिससे जो भी दर्शक पहले टिकट बुक करने से चूक गए थे। वह टिकट लेकर मैच का आनंद शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ले पाएंगे।
4. दर्शकों के मनोरंजन के लिए मैच की समाप्ति के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा।
5. दोनों टीमें Raipur के Hotel Mariott में रुकेगी।
अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी सफलतापूर्वक हो इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ पूरा प्रयास कर रहा है ।
