Skip to content
November 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने वही ये सृष्टि चला रहे हैं….!!
  • छत्तीसगढ़

रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने वही ये सृष्टि चला रहे हैं….!!

Purushottam Manhare January 18, 2023

 जगत के दाता अइहें, सीता के राम हउआ जगत के दाता अइहे… !!

रायपुर. श्री हनुमान मंदिर मैदान गुढ़ियारी में श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस बागेश्वरधाम से पधारे आचार्य धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री ने भाग्य के प्रकार, सीता माता के प्रकट होने सहित अनेक धार्मिक प्रसंगों को सुनाया.
कथा का आरंभ बागेश्वरधाम के हनुमान जी की आरती से आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा परिवार, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव एवम् समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने किया.


महाराजश्री ने अपने उदबोधन में छत्तीसगढ़ी बोलकर श्रोताओं का दिल जीत लिया. उन्होंने छत्तीसगढ़ को राममय बनाने के लिये आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा की भूरि-2 सराहना की.
कथा को आगे बढ़ाते हुए महाराजश्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के राजतिलक पश्चात सभी वानरों प्रभु श्रीराम ने विदा कर दिया परंतु हनुमान जी वहीं रुके रहे. इस पर सभी परिजन एक-दूसरे को श्री हनुमान जी को वापस जाने के लिये बोलने लगे परंतु श्री हनुमान जी का माता सीता पर अशोक वाटिक में प्रभु श्रीराम का संदेश पहुंचाने, लक्ष्मण जी पर संजीवनी बुटी लाने के लिये, 14 वर्ष इंतजार के बाद भरत द्वारा शरीर त्यागने का विचार आने पर श्रीराम के आगमन का संदेश देने का रिण था, अहसान था, अत: संकोचवश कोई भी नहीं बोल पा रहा था.
महाराजश्री ने भाग्य के प्रकार बताते हुए कहा बड़ भागी, अति बड़ भागी, अतिशय बड़ भागी, परम बड़ भागी, सम बड़ भागी को विस्तार से बताया एवम् जटायु तथा हनुमान जी की सेवा का स्मरण किया.
माता पार्वती के खिलौना बेचने वाली का रुप लेकर भगवान श्रीराम के चारों भाईयों का दर्शन करने एवम् भगवान भोलेनाथ जी के वानर रुप से दर्शन करने जाने का प्रसंग महाराजश्री ने सुनाया.
महाराजश्री ने अपने जीवन की सत्य घटना भी श्रद्धालुओं को बताई की किस प्रकार वे बागेश्वरधाम के हनुमान जी की सेवा, भजन, भंडारे आदि का संकल्प बिना धन के ही ले लेते थे परंतु उधार की चिंता उन्हें सताती थी पर हनुमान जी की कृपा से सारी व्यवस्था हो जाती थी. अपनी तंगहाली एवम् इसी परेशानी की स्थिति में भगवान श्री हनुमान जी का उन्हें दिव्य दर्शन भी हुआ था. इस प्रसंग को बताते हुए महाराजश्री बहुत ही भावुक हो उठे थे. उन्होंने सुमति-कुमति प्रसंग बताया. राजा जनक एवम् रानी सुनयना को किस प्रकार धरती पर हल चलाते हुए सीता जी प्रकट हुईं इसका विस्तार से कथा में वर्णन किया. भगवान शंकर के धनुष को जिसे पराक्रमी भी नहीं उठा सकते थे उसे आसानी से उठाते देख राजा जनक जान गये थे कि सीता जी जगत जननी माता हैं.
महाराजश्री ने कहा कि रामायण को यदि सरकार राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कर दे तो शीघ्र ही भारत विश्व गुरु बन जायेगी.
श्रीराम कथा में महाराजश्री ने तुलसीदास के अनेक दोहा, चौपाईयों को बोलते हुए उसे विस्तार से समझाया.
कार्यक्रम को व्यवस्थित करने आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, संयोजक संतोष सेन, सौरभ मिश्रा, रतनलाल गोयल, मीडिया प्रभारी नितिन कुमार झा, मनीष तिवारी, विजय जड़ेजा, महेश शर्मा, शैलेन्द दुग्गड़, विनोद अग्रवाल, हेमेन्द्र साहू, प्रकाश महेश्वरी सहित सैकडों कार्यकर्ता सक्रिय रहे. श्री हनुमान मंदिर समिति का विशाल मैदान पूरी तरह भरा हुआ था. भक्तगण राम कथा में पूरी तरह लीन थे. भजन के समय सभी उठकर नृत्य कर झूमने लगते थे जो बहुत ही आनंदमय पल होता था.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news Raipur

Post navigation

Previous शिक्षा में रामचरित मानस होगा शामिल तो देश और समाज में इसका असर दिखेगा
Next जनता गंदा व बदबूदार पानी पीने को मजबूर ,भाजपा युवा मोर्चा ने जल जीवन मिसन के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.