Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये कांग्रेस की बैठक संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये कांग्रेस की बैठक संपन्न

Purushottam Manhare January 19, 2023

 

*राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को प्रचारित किया जायेगा*

*कांग्रेस सरकार की योजनाओं, कार्यो और आरक्षण बिल पर भाजपा के षड़यंत्र को भी प्रचारित करेंगे*

रायपुर/19 जनवरी 2023। प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस के हाथ से हाथ जोडो अभियान के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी और कार्यक्रम की विस्तृत रणनीति बनाई गयी।

 

बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2 माह की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की सफलता के लिये हम जिलों एवं ब्लॉकों की अनिवार्य बैठक होनी चाहिये। 26 जनवरी से पहले सभी प्रभारी जिलों का दौरा करना है। राहुल गांधी जी का संदेश, हमारी सरकार के 4 साल के काम, केंद्र सरकार के नाकामियों, आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा के चरित्र को जनता तक ले जाना है। भाजपा के दबाव के कारण राजभवन में हस्ताक्षर करना रूका हुआ है। हर ब्लॉक में हमें रोज 10 किमी, 307 ब्लॉकों में 3000 किमी चलेंगे।
यह जन संवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जायेगा। पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जाए और नामों को एआईसीसी को सूचित किया जाए। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों, गांवो और मतदान केंद्रों को कवर करेगा। इस अभियान में मोदी सरकार की नाकामियों और राज्य सरकार की योजनाओं तथा आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा के षड़यंत्र को भी जनता तक ले जायेंगे।
निर्णय लिया गया कि अभियान तीन विभिन्न स्तरों पर आयोजित किया जाएगा-
1. गांव और ब्लॉक स्तर-अभियान की शुरुआत ब्लॉक स्तर पर उद्घाटन बैठक से होगी। दो महीने के लिए पदयात्रा, हर गांव और मतदान केंद्र तक जायेगी। प्रत्येक ब्लॉक में एक माह, गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा फहराकर गांव-गांव यात्रा शुरू होगी। हर गांव में बैठक होगी। डोर टू डोर जनसंपर्क किया जायेगा-यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी का पत्र हर घर वितरित होगा। मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटी जायेगी। हर दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर चिपकाएं। हर गांव में भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो स्क्रीन से भारत जोड़ो यात्रा की फिल्म दिखाई जायेगी। यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे ब्लॉक में बाइक रैली का आयोजन करेगी।

2. जिला स्तर- कार्यकर्ता मेला- हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्य के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे और संबोधित करेंगे।

3. राज्य स्तर- कार्यकर्ता महासंगम-राज्य स्तर पर समापन में बड़ी रैली होगी तथा महारैली को संबोधित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर के नेता आयेंगे। भारत जोड़ो मेला भी आयोजित होगा। राज्य स्तर पर युवा केंद्रित कार्यक्रम होगा। विशाल एलईडी स्क्रीन पर यात्रा के दृश्य दिखाए जायेंगे। प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों, सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ संगीत कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में राजधानी में महिला मार्च निकालेगा। प्रियंका गांधी द्वारा समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन किया जायेगा।

बैठक को संबोधित करते हुये कांग्रेस के हाथ से हाथ जोडो अभियान के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने इतिहास बनाया। उन्होंने देश में एकता भाईचारा कायम करने के लिये 3700 किमी की पदयात्रा करके देश को जोड़ने का काम किया। यह देश नहीं विश्व के इतिहास में लिखा जायेगा। कन्याकुमारी से यात्रा शुरू होकर कश्मीर पहुंचने वाली है। शुरूआत में लोगों को इस यात्रा की सफलता पर संदेह हो रहा था लेकिन यात्रा को ऐतिहासिक सफलता और जनता का समर्थन मिला है। यात्रा को केरल, कर्नाटका, महाराष्ट्र, आंध्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा हर राज्य जहां से यात्रा गुजरी राज्य दर राज्य भीड़ और समर्थन बढ़ता गया। 30 जनवरी को जम्मू में झंडावंदन होकर यात्रा समाप्त होगी। कैसे देश की एकता को खंड-खंड करने भाजपा लगी है। इन परिस्थितियों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की है। हाथ से हाथ जोड़ो भारत जोड़ो का दूसरा चरण है। एआईसीसी इस अभियान को लेकर गंभीर है हमे इस अभियान के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक जाना है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार यहां है जिसके कामों की चर्चा देश में है। हमारे फसल की कीमत पूरे देश में सबसे ज्यादा है। यहां गोबर और गोमूत्र खरीदा जा रहा है। सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाना है। मोर्चा प्रकोष्ठ के लोग भी इस अभियान में जिम्मेदारी से जुड़े। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे जी, वेणुगोपाल का स्पष्ट निर्देश है कि सभी पदाधिकारी इस काम में पूरी मेहनत से जुटे।

प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने संचालन किया। आभार महामंत्री पियुष कोसरे ने किया।

बैठक में सांसद फूलोदेवी नेताम, जिला एवं शहर पर्यवेक्षक प्रदीप चौबे, महंत राम सुंदर दास, पूर्व सांसद छाया वर्मा, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला,प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष गण गुरमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, चुन्नी लाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, महामंत्री गण वासुदेव यादव, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, रंजीत कोसरिया, राजेन्द्र साहू, सुमित्रा धुतलहरे, जितेन्द्र साहू, सीमा वर्मा, शाहिद खान, पियुष कोसरे, कार्यसमिति सदस्य कैलाश पोयाम, लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, विष्णु यादव, जिला एवं शहर अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, झुमुक दीवान, लालू राठौर, अवधेश गौतम, विजय पांडेय, विजय केशरवानी, मनोज गुप्ता, सागर सिंह बैस, सपना चौहान, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, भगवती राजवाड़े, जिला एवं शहर पर्यवेक्षकगण हरषद मेहता, प्रतिमा चंद्राकर, विजय देवांगन, गुरूमुख सिंह होरा, अंबिका मरकाम, शिव नेताम, बदरूद्दीन कुरैशी, भोलाराम साहू, धनेश पाटिला, गिरवर जंघेल, सियाराम कौशिक, शंकरलाल ध्रुवा, फूलोदेवी नेताम, कविता साहू, शंकर सोढ़ी, भैयाराम सिन्हा, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, चुन्नी लाल साहू, दिलीप लहरिया, बैजनाथ चंद्राकर, उषा पटेल, मोतीलाल देवांगन, पी.आर. खुंटे, जानकी काटजू, राजकुमारी दीवान, मधु सिंह, कंचन जायसवाल उपस्थित थे।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव का दौरा कार्यक्रम
Next अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा का दौरा कार्यक्रम

Related Stories

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

June 9, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

You may have missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

June 9, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.