Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • गिरौदपुरी मेला का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गिरौदपुरी मेला का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक

Purushottam Manhare January 20, 2023

गुरू गद्दीनशीन विजय गुरू की अध्यक्षता में मेला समिति की बैठक

अस्थायी सीसीटीवी से लैंस होगा सम्पूर्ण मेला

एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल को बनाया गया मेला अधिकारी

राजेश्वर गिरी बलौदाबाजार(वृहद भारत)। गिरौदपुरी धाम में इस साल तीन दिवसीय गुरूदर्शन मेले का आयोजन 24 से 26 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। जगतगुरू गुरू गद्दीनशीन  विजय कुमार गुरू की अध्यक्षता में गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति की आज यहां जिला पंचायत के सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मेले की तिथि का निर्धारण किया गया। राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राज राजेश्वरी कौशल माता,राजमहंत गण,सहित कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में लाखों दर्शनार्थियों के मेले में समागम को देखते हुए तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श करते हुए मेले के सफल आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।  विजय कुमार गुरू ने करूणा सागर जलाशय में कैसे पाने रुके इस बारे में अपने विचार एवं सुझाव रखें। मंत्री  गुरू रूद्रकुमार ने बैठक में कहा कि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। उनके लिए बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

सभी विभाग आपसी ताल-मेल के साथ काम करके इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही मंदिर में परिसर एवं गुरू घासीदास जन्मस्थली में पुराने जैतखाम के जगह नवीन जैतखाम मेला पूर्व बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर रजत बंसल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए मेले के लिए इस साल प्रस्तावित की गई व्यवस्था की जानकारी दी। मेले की तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कसडोल एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल को मेला अधिकारी एवं सह मेला अधिकारी टुण्डरा तहसीलदार चित्रलेखा चन्द्रवंशी को नियुक्त किया गया है। कानून व्यवस्था में उन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य स्तर से करीब 15 से 20 डिप्टी कलेक्टरों एवं सँयुक्त कलेक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है। दर्शनार्थियों के लिए पेयजल एवं निस्तारी जल की पर्याप्त इंतजाम रहेगी।
मेला स्थल पर मौजूद 30 लाख, 8 लाख एवं 75 हजार लीटर क्षमता के टैंक को साफ कराकर पानी से भरना प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर, महराजी,छातापहाड़ एवं पंच कुण्डीय में अलग से पानी टंकी का इंतजाम रहेगा। इसके साथ ही 17 टैंकर भी रहेगा,जिसे जरूरत के हिसाब से घुमाया जा सकेगा। पानी की व्यवस्था तीनों दिन चैबीसों घण्टे रहेगा।निस्तार जल के लिए महराजी एनीकट सहित कटगी एवं अमोदी के पास जोंक नदी को बांधकर पानी रोका जायेगा। समुचित स्थलों पर बायोटाॅयलेट, चलित टाॅयलेट और स्थायी टाॅयलेटों की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। बिजली संबंधी जरूरत का भी आकलन कर समय रहते आवश्यक सुधार कर लिया जाए। गुरू निवास सहित सभी ठिकानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। पर्याप्त दवाईयों एवं एम्बुलैंस के साथ रहेंगे। मेला स्थल की साफ-सफाई के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय से 8-8 सफाई कर्मी आएंगे। सुबह और शाम दो टाईम सफाई की व्यवस्था रहेगी।

मेला में आये दर्शनार्थियों के लिए रियायती दर पर दाल-भात केन्द्र स्थापित किये जाएंगे। आस-पास गांवों के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले स्व सहायता समूहों को दाल-भात केन्द्र चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। मेले में प्लास्टिक के सामान में भोजन एवं अन्य सामग्री परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। दोना पत्तल एवं लकड़ी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। मेला स्थल में दुकानों के आवंटन के लिए एक समिति बनाई गई है। मेला स्थल पर तीन दमकल गाड़ियां भी विद्यमान रहेंगी। मेला स्थल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। लगभग लगभग 600 की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेंगे। गिरौदपुरी धाम के 10 किलोमीटर की परिधि में कोई भी अवैध शराब दुकान का कारोबार नहीं होगा। आबकारी एवं पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पान,गुटखा एवं बीड़ी का विक्रय पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टि से पूरे मेले को अस्थायी सीसीटीवी से लैंस करने की भी तैयार की जा रही है। राजमहंतों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भी अपने पूर्व अनुभव के आधार पर मेले के और व्यवस्थित आयोजन के लिए सुझाव दिया। कलेक्टर रजत बंसल ने बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने हिस्से का काम पूर्ण कर 20 फरवरी तक अंतिम ओके रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। बैठक में एसपी दीपक झा,जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता सहित डीएफओ मयंक अग्रवाल संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Girodpuri dham news

Post navigation

Previous मैक कार्निवाल‘‘-‘‘वसुधैव कुटुंबकम्‘‘ वार्षिक उत्सव का आयोजन एवं महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट की रजत जयंती समारोह
Next गुरु सौरभ साहेब ने मंदिर हसौद के स्वास्थ्य केन्द्र में फल एवं बिस्किट का किया वितरण

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.