बालोद । कंगला मांझी की स्मृति में मांझीधाम (बालोद) में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम में रायपुर के सुविख्यात विशेषज्ञ चिकित्सक व समाजसेवी प्रो.डॉ अजय सहाय को शहीद दुर्वासा लाल निषाद सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे छत्तीसगढ के संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद व राजमाता श्रीमती फुलवादेवी कांगे के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
विदित हो कि डॉ. सहाय चिकित्सा के माध्यम से विगत पैंतीस वर्षों से आदिवासी अंचलों, सुदूर ग्रामीण व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों व समाज के कमजोर वर्गो एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवाए प्रदान कर रहे है।
अगासदिया के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ परदेशी राम वर्मा ने कहा की डॉ. सहाय द्वारा समाज को स्वस्थ, स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने मे जो उल्लेखनीय प्रयास किये गए हैं वो आने वाली पीढी के लिए प्रेरणादायी व अनुकरणीय हैं।
चार दिवसीय इस समारोह का उदघाटन छत्तीसगढ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा किया गया।
