रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा निगम जोन क्रमांक -4 के सहयोग से शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के राजभवन के समीप चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह स्तूप में आयोजन रखा गया. इस संक्षिप्त आयोजन में पहुंचकर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग की ओर से शहीद वीर नारायण सिंह को उनके शहादत दिवस पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. इस अवसर पर आदिवासी समाज के नवयुवकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर 1857 की क्रांति के सोनाखान के महानायक क्रन्तिकारी समाज सुधारक शहीद वीर नारायण सिंह को शहादत दिवस पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
[
