*खरतरगछ सहस्राब्दी समारोह के केलेण्डर का विमोचन*
रायपुर । आज माघ अमावस्या की दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा का वृहद आयोजन श्री भैरव सोसाइटी स्थित चमत्कारी जिनकुशल सुरी जैन दादाबाड़ी में प्रातः 9 . 30 बजे से रखा गया है उपरोक्त समारोह में ही खरतरगच्छ सहस्राब्दी समारोह के कैलेंडर का विमोचन प्रातः 11 बजे किया जाएगा । जिसमें सहस्राब्दी समारोह के महामंत्री सुपारस गोलछा , विचक्षण विद्या पीठ के अध्यक्ष सुरेश कांकरिया , विवेकानंद स्थानीय जैन समाज के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर मुथा,केवलयधाम के ट्रस्टी पारसमल झाबक उपस्थित रहेंगे , ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद , महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया की समारोह की समाप्ति सहधर्मीवात्सल्य के साथ होगी , जिसके लाभार्थी परिवार कु विभूति के जन्मदिन पर वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा मुंगेली रायपुर है । दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी कु . अनिशा के सी . ए . बनने निमित्ते श्रीमति सुशीला मालू , शैलेन्द्र – रश्मि , अर्पित मालू परिवार , दिनेश कुमार जैन वालफोर्ड , जय चंद रमेश मोहन बच्छावत , बसन्त जीतेन्द्र नाहर , नीलम चंद डॉ अंशुल बरड़िया , वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा , गुमान चंद कांतिलाल झाबक , संतोष सरला बैद परिवार हैं ।
