Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • धूमधाम से मनाया गया मैक का वार्षिकोत्सव -‘‘वसुधैव कुटुंबकम्‘‘ एवं महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट की रजत जयंती समारोह‘‘
  • छत्तीसगढ़

धूमधाम से मनाया गया मैक का वार्षिकोत्सव -‘‘वसुधैव कुटुंबकम्‘‘ एवं महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट की रजत जयंती समारोह‘‘

Purushottam Manhare January 24, 2023

‘‘मैक में वार्षिकोत्सव मैक कार्निवाल की धूम‘‘
‘‘उन्नति तिवारी ने जीता मैक बेस्ट का खिताब‘‘

रायपुर । महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर में  22 जनवरी 2023 को वार्षिकोत्सव ‘‘मैक कार्निवाल‘‘ बड़ी धूमधाम से एवं शानदार तरीके से मनाया गया। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज का वार्षिकोत्सव भव्य, अनूठे अंदाज एवं विशेष थीम पर मनाया जाता है। इस वर्ष वार्षिकोत्सव ‘‘वसुधैव कुटुंबकम्‘‘ थीम पर मनाया गया। वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ सुश्री अनुसुइया उइके एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक आदरणीय श्री विकास उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति ने भव्यता प्रदान की।

महाविद्यालय के चेयरमैन आदरणीय  राजेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रमेश अग्रवाल , सचिव आदरणीय अनिल अग्रवाल एवं अन्य ट्रस्टीगण एवं  सुरेश गोयल एवं आदरणीय श्री नवल किशोर अग्रवाल  विशेष रूप से उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव एवं मैक चैरिटेबल ट्रस्ट के रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि आदरणीय महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी का स्वागत महाविद्यालय के रोवर रेंजर छात्र छात्राओं के द्वारा गाॅड आॅफ आॅनर से किया गया । कार्यक्रम का आरंभ मैक की परंपरा के अनुसार शास्त्रीय संगीत, श्री अग्रसेन जी और मां सरस्वती की वंदना, मैक बैंड की शानदार प्रस्तुति के द्वारा एवं अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कॉलेज के चेयरमैन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव एवं मैक चेरिटेबल ट्रस्ट के रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर माननीय राज्यपाल के कर कमलों से सभी ट्रस्टीगणों को सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सभी प्रतिभावान छात्रों को राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत किया गया,, जिसमें मैक बेस्ट का खिताब उन्नति तिवारी (बी.काॅम.-3) एवं मैक बेस्ट रनरअप रूचिका कापसे (बी.सी.ए.-3)को प्रदान किया गया। अन्य पुरस्कृत छात्र-छात्राओं में पी.टी.आर.एस.यू. गोल्ड मैडलिस्ट पारूल मित्तल (बी.काॅम.), वाइब्रेन्ट विद्यार्थियों में श्रेष्ठ प्रणव (बी.बी.ए.-2), विभा वर्मा (बी.काॅम.-3), गुंजन सोनी (बी.काॅम.-3), शेख सबीर (बी.सी.ए.-3), पूर्वी टाॅक(बी.एस.सी.-3), शालिनी सोनकर (बी.वाॅक. आई.डी. -1), पूजा पटेल (डी.एल.एड.-1)।
स्टाॅर अवार्ड में बेस्ट इन जे.सी.आई. रायपुर मैक युनाइटेड रमनप्रीत सिंग (बी.बी.ए.-2), बेस्ट परफाॅरमेन्स इन मैक बैंड(वाद्य) निर्झर चाण्डक, बेस्ट परफाॅरमेन्स इन मैक बैण्ड (गायन) तन्मय नागवानी (बी.बी.ए-3), बेस्ट इन एक्सट्रा दिशा कलवड़िया (बी.एस.सी.-3), बेस्ट इन एक्सट्रा करिकुलर दर्शन देसाई (बी.काॅम.-3), बेस्ट इन स्पोटर््स सौभाग्य पाण्डे (बी.काॅम.-3), बेस्ट इन पर्सनाॅलिटी किशन इसवानी (बी.बी.ए.-3), बेस्ट इन डिसिप्लिन हिमांशी डागा (बी.काॅम-3), बेस्ट रेंजर, आएशा शीनम (बी.एस.सी.-3), बेस्ट रोवर अनिमेष मिश्रा (बी.काॅम.-3) इसके साथ ही महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापक एवं अन्य स्टाॅफ को भी पुरस्कृत किया गया जिसमें बेस्ट टीचर अवार्ड डाॅ. सुरेश जैन (सहा. प्राध्यापक, वाणिज्य), लौंग सर्विस अवार्ड में मिस. रिशी पाण्डे (विभागाध्यक्ष, कम्प्युटर साइंस), मिस. शाहीन शैख (एच.आर.मैनेजर), मि. प्रदीप सर्वा (सुपरवाईजर)।  राज्यपाल ने सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं एवं स्टाॅफ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थाओं की उन्नति वहां की इमारत, ग्रंथालय या प्रयोगशाला से नहीं होती बल्कि इसकी पहचान होती है वहां दिए जाने वाली शिक्षा ज्ञान एवं चिंतन से, इस संदर्भ में उन्होंने मैक की बेहद सराहना की एवं कहा कि इस महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास का भी विशेष ध्यान दिया जाता है । आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी ने इस भव्य एवं शानदार कार्यक्रम की सराहना करते हुए एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते कहा कि महाविद्यालय सदेव छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहता है। महाविद्यालय के ट्रस्टीगण सामाजिक कार्य तथा आर्थिक सहायता के लिए हमेशा अग्रसर है। आदरणीय श्री रमेश अग्रवाल जी ने भी इस शुभ अवसर पर अपने उद्बोधन में सभी ट्रस्टियों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की साथ ही सुंदर थीम पर आयोजित वार्षिकोत्सव की भूरी-भूरी प्रशंसा की। महामहिम राज्यपाल के हाथों प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान के बाद, मैकबैंड की शानदार एवं धमाकेदार प्रस्तुति ने समा बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में थीम पर आधारित गानों की श्रृंखला में छात्र-छात्राएं जमकर थिरके।
‘‘वसुधैव कुटुंबकम्‘‘ थीम पर आधारित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें इंटरनेशनल, नेशनल एवं स्टेट की विभिन्न विधाओं एवं संस्कृति की नृत्यों की प्रस्तुतीकरण एवं थीम के अनुरूप पहनावे के साथ अधिक सुंदर एवं भव्य रूप प्रदान किया एवं खूब तालियां बटोरी। भारतवर्ष की विभिन्न संस्कृतियों के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति से ओतप्रोत नृत्य संगीत जिसमें लावनी डांस, भांगड़ा, गरबा, टाॅलीवुड पंथी एवं सुआ डांस पर लोग झूम उठे।
मैक के छात्र छात्राओं ने जिस ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कॉलेज के वार्षिकोत्सव ‘‘वसुधैव कुटुंबकम्‘‘ को प्रस्तुत किया वह सराहनीय रहा। थीम पर आधारित रैंप वॉक में भी छात्र-छात्राओं ने अलग ही छटा बिखेरी, विशेष फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में प्रोफेशनल मॉडल की तरह स्वयं को प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। मैक काॅलेज के वार्षिकोत्सव का समापन नृत्य से किया गया। प्राचार्य डाॅ. एम.एस. मिश्रा ने अपने धन्यवादज्ञापन में मैक की उपलब्धियाँ एवं शानदार 16 वर्ष पूर्ण होने पर बधाईयाँ एवं अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की एवं भविष्य में मैक को न केवल छ.ग. का बल्कि देश का श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की संचालक वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष डाॅ. श्वेता तिवारी व छात्रा कुमारी कृति अग्रवाल रही। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के अभिभावक गण, अग्रवाल सभा के गणमान्य सदस्य, रोवर रेंजर एवं स्काउट एवं गाइड से पधारे अतिथि, मीडिया परिवार के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं पूरा मैंक परिवार उपस्थित रहा। सभी ने शानदार एवं अनूठे वार्षिकोत्सव ‘‘वसुधैव कुटुंबकम्‘‘ का भरपूर आनंद लिया ।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन महाविद्यालय के चेयरमैन  राजेश अग्रवाल , प्रिंसिपल डाॅ. एम.एस. मिश्रा एवं एडमिनिस्ट्रेटर  सिद्धार्थ अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news Raipur

Post navigation

Previous सरजू बांधा श्मशान घाट बाउंड्रीवाल शीघ्र होंगे पूर्ण 
Next राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.