*जर्जर छत का मलवा गिरने से कई बार बच्चे हो चुके हैं घायल*
किरंदुल।विकासखंड दंतेवाड़ा के बेनपाल प्राथमिक शाला की जर्जर स्कूल भवन को देखते हुए ग्रामीणों ने आज शुक्रवार को ताला जड़ दिया । स्कूल में पहुंचे शालेय समिति अध्यक्ष मंगलू कुंजाम वार्डपंच हिड़माराम नंदाराम बदरू हूंगा व अन्य अभिभावक का कहना है कि जब तक स्कूल की मरम्मत सही तरीके से मरम्मत नहीं हो जाती तब तक भवन के अंदर पढ़ाना बच्चों के लिए खतरा है।उन्होंने कहा यहाँ पढ़ने वाले 56 छात्रों के ऊपर हमेशा जान का खतरा बना रहता है।इसके बाद भी छोटे बच्चे यहां पढ़ने के लिए मजबूर है।ऐसा नहीं है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक नहीं है पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।यह भवन किसी भी दिन बड़े हादसे की वजह बन सकता है।इसलिए मजबूरी ग्रामीणों ने इस खतरे को देखते हुए आसमान के नीचे खुले में कक्षाएं लगाने का फैसला लिया गया ।सरपंच शांति कुंजाम उपसरपंच बुधराम ने जनवरी 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी को जर्जर भवन के बारे में लिखित में अवगत कराया गया है पर कई महीने बीतने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।








