किरन्दुल स्थित बीआईओपी स्कूल में आज शिक्षकगण एवं एनसीसी के अधिकारियों ने सीडीएस जनरल शहीद बिपिन रावत सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी । बता दें कि
08 दिसम्बर को हुए सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश में देश के प्रथम चीफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित कुल 13 सपूत शहीद हो गए।जिससे पूरा देश शोक में है एवं देश के अलग -अलग क्षेत्रों में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।इसी तारतम्य में आज किरन्दुल के बीआईओपी स्कूल में शिक्षकगण एवं एनसीसी के अधिकारियों ने शहीद बिपिन रावत सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल के प्राचार्य अरुमोय विश्वास,चीफ एनसीसी अधिकारी राजनाथ,केयर टेकर एनसीसी अधिकारी साधना स्तम्भ उपस्थित थे।






![]()


