Skip to content
September 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • WK लाइफ लंदन ने रायपुर में मध्य भारत का पहला प्रीमियम लाइफस्टाइल स्टोर लॉन्च किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

WK लाइफ लंदन ने रायपुर में मध्य भारत का पहला प्रीमियम लाइफस्टाइल स्टोर लॉन्च किया

Purushottam Manhare January 25, 2023

WK लाइफ लंदन का रायपुर में मेगा डेब्यू,

अब रायपुर में 3000 से ज्यादा यूनीक उत्पादों के साथ प्रीमियम लाइफस्टाइल उत्पादों का लुत्फ़ उठाएं

प्रीमियम लाइफस्टाइल स्टोर WK लाइफ लंदन ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपनी शुरुआत की

अंबुजा सिटी सेंटर मॉल में एक भव्य उद्घाटन समारोह में WK लाइफ लंदन के मेगास्टोर का उद्घाटन किया गया।

– 3000 से ज्यादा यूनीक उत्पादों के साथ WK लाइफ लंदन मध्य भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है।

रायपुर । छत्तीसगढ़: लंदन स्थित प्रतिष्ठित लाइफस्टाइल ब्रांड WK लाइफ ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर शहर में अपना पहला मेगास्टोर लांच किया है। इस स्टोर के लांच से मध्य भारत में कम्पनी का यह पहला स्टोर है। इस मेगास्टोर का उद्घाटन अंबुजा सिटी सेंटर मॉल में एक भव्य समारोह में किया गया।

यह प्रसिद्ध ब्रांड  अब कम्पनी ने प्रीमियम लाइफस्टाइल स्टोर को रायपुर वालों के लिए खोल दिया है। इस मेगास्टोर में 3000 से ज्यादा यूनीक उत्पादों से WK लाइफ ग्राहकों को नए लाइफस्टाइल का अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।इस मेगा स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर गौरव डबास और  रोहित साहनी उपस्थित थे।

WK लाइफ लंदन Gen Z आबादी के बीच एक लोकप्रिय ब्रांड है। गौरतलब है कि WK लाइफ लंदन प्रीमियम लाइफस्टाइल उत्पादों जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, हेल्थकेयर उत्पादों, पर्सनल केयर उत्पादों, खिलौनों और कई अन्य चीजों को अपने स्टोर में उपलब्ध कराता है। ब्रांड में ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफ़ोन, वायरलेस चार्जर, ब्लूटूथ माइक, चार्जिंग केबल, मोबाइल एक्सेसरीज़, पावर बैंक और मोबाइल केस सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पूरी रेंज रहती है। रायपुर में WK लाइफ लंदन स्टोर द्वारा पेश किए जाने वाले अन्य उत्पादों में हैंडबैग, बैकपैक्स, मेकअप उत्पाद, परफ्यूम, एक्सेसरीज, शॉवर जैल, सुगंधित मोमबत्तियां आदि शामिल हैं। हेल्थकेयर और पर्सनल केयर उत्पादों की असंख्य वेराइटी इस स्टोर में मिलेगी। यह स्टोर रायपुर शहर में रहने वाले ग्राहकों की प्रीमियम लाइफस्टाइल की मांगों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

WK लाइफ लंदन के को-फाउंडर रोहित साहनी ने इस स्टोर के उद्घाटन पर अपनी राय देते हुए कहा, “हम रायपुर के लोगों के लिए WK लाइफ लंदन स्टोर खोल रहे हैं। हमें यकीन है कि लोगों को इस स्टोर से एक बहुत ही अनूठा और लुत्फ़ भरा शॉपिंग अनुभव महसूस करने को मिलेगा। यह हम सभी के लिए बहुत खुशी का क्षण है क्योंकि हमने अंबुजा सिटी सेंटर मॉल में अपना पहला मेगास्टोर लॉन्च किया है। चूंकि यह मॉल शहर में सबसे लोकप्रिय मॉल में से एक है, इसलिए हमारा मेगास्टोर निश्चित रूप से लोगों को आकर्षित करेगा और उन्हें एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगा। यहाँ पर ग्राहक अपने जरुरत के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बहुत ही सही कीमतों पर प्राप्त करने में सक्षम होंगे। हम रायपुर के लोगों के लिए वन-स्टॉप शॉपिंग सॉल्यूशन बनाने की उम्मीद और लक्ष्य साधे हुए हैं। इस भव्य समारोह की स्थापना और इस भव्य लॉन्च को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हम मॉल में मौजूद हमारी पूरी मैनेजमेंट टीम के बहुत आभारी हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।”

WK लाइफ का हेडक्वार्टर लंदन में है। WK लाइफ एक वैश्विक ब्रांड है। ब्रांड के पास 1000 से ज्यादा स्टोर्स, 18 कारखानों और 60 से ज्यादा देशों में 4,000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ 75 पेटेंट डिज़ाइन है। अपने प्रीमियम उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं के बीच यह एक प्रसिद्ध ब्रांड बन गया है। अक्टूबर 2018 में भारत में इसने अपने कदम उतारे थे। तब से इसने सफलतापूर्वक भारत के दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, जयपुर, लखनऊ, मोहाली, हैदराबाद और गुवाहाटी जैसे शहरों में अपने स्टोर स्थापित किये हैं। अब यह रायपुर शहर में अपना पहला स्टोर लॉन्च करके मध्य भारत में विस्तार कर रहा है।

रायपुर में प्रीमियम मेगास्टोर को लांच करते अपने अनुभव को साझा करते हुए WK लाइफ के को-फाउंडर  गौरव डबास ने बताया, “जहाँ पर हमारा स्टोर रायपुर में खुला है वह क्षेत्र Gen Z आबादी के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि यह रायपुर शहर के प्रमुख स्थानों में से एक है। यहां पर स्थित अंबुजा सिटी सेंटर मॉल रायपुर शहर का दिल माना जाता है और इसमें WK लाइफ खुलने से हम रायपुर के लोगों को बिना किसी परेशानी के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने का अनुभव प्रदान करने में सक्षम होंगे। चूंकि यह इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह अपनी तरह का पहला स्टोर होगा, इसलिए लोगों में हमारे स्टोर पर आने और वर्ल्ड क्लास गैजेट्स और लाइफस्टाइल उत्पादों का लाभ उठाने की उत्सुकता होगी। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे स्टोर पर आने वाले ग्राहकों को एक संतोषजनक अनुभव मिले। इसके अलावा उन्हें प्रीमियम उत्पादों को खरीदने के लिए शहर में कहीं और जाने की जरूरत न पड़े।”

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CgRaipur news Raipur

Post navigation

Previous 74वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेम्बर कार्यालय में ध्वजारोहण
Next 33 किलो गांजा ,एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*

September 20, 2026
फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​

September 20, 2026

Recent Posts

  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​
  • पुलिस वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर मिश्रा हास्पिटल में
  • जन्मदिन की दी बधाई, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की; दिल्ली दौरे में स्वास्थ्य सेवाओं और रेड क्रॉस की योजनाओं पर भी हुई चर्चा

You may have missed

पुलिस वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर मिश्रा हास्पिटल में
  • Latest
  • Newsbeat

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.