किरंदुल फुटबॉल ग्राउंड में देश का 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,मुख्य अतिथि विनय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक ने किया ध्वजारोहण
देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में एनएमडीसी का अहम योगदान:विनय कुमार
एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल। फुटबॉल ग्राउंड में देश का 74 वां गणतंत्र दिवस कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व पर मुख्य अतिथि विनय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक तथा वरिष्ठ कर्मचारी मंगलराम नागवंशी, मां.एचईएम मेकेनिकल ग्रेड 1 ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ जवानों की परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने एनएमडीसी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में दिए जा रहे योगदान, परियोजना कर्मचारियों से उत्पादन उत्पादकता के कीर्तिमान हासिल करने की अपील की एवं सीएसआर के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को रेखांकित किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने 55 कर्मचारियों को बेस्ट वर्कर्स अवार्ड प्रदान की।राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर प्रकाश विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय गान और एकता गीत प्रस्तुत की गई ।






![]()



कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्रीमती बबीता विनय कुमार अध्यक्ष प्रेरणा महिला समिति सर्वश्री एस.बी. सिंह महाप्रबंधक, उत्पादन आर. राजकुमार, महाप्रबंधक संयंत्र, संजय कोचर महाप्रबंधक खनन बी.के .माधव उप महाप्रबंधक, कार्मिक, कमांडेंट, सीआईएसएफ, के.साजी, अध्यक्ष, राजेश संधू, सचिव, एसकेएमएस, विनोद कश्यप, अध्यक्ष, ए.के. सिंह सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन, एनएमडीसी एससीएसटी एसो. के पदाधिकारी, ऑफिस एसो. के अधिकारीगण. विद्यालयों के प्राचार्य, पत्रकारों एवं महिलाओं सहित कार्मिक विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में परियोजना अस्पताल में भर्ती मरीजों को बबीता विनय कुमार, अध्यक्षा, प्रेरणा महिला समिति ने अपनी सदस्याओ के साथ फल वितरित कर उनके सुखद स्वास्थ्य जीवन की कामना की गई।
