रायपुर । स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एंड ट्रस्ट रामकुंड रायपुर की मुख्य सेविका अनिता लुनिया ने बताया की ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष अनुसार ठाकरे चौक में 26 जनवरी झंडा वंदन कार्यक्रम के साथ ही बच्चो के अनेक कार्यक्रम करवाए जिसमे फुगड़ी,,, स्लो साइकिल,मटका फोड़ , गीत,नृत्य प्रमुख थे। स्पर्श एक कोशिश की सेविका अनिता लुनिया ने बताया की दोपहर तक कार्यक्रम चलता रहा है। रचनात्मक कार्यों से बच्चो की सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है और वो नशे के लत से दूर होते है।

वही अपराधिक गतविधियो से उनका ध्यान हटाता है। मारपीट, चोरी, उठाईगिरी जैसे अपराध की और बड़ते बच्चो को रोकने स्लम इलाकों में मोहल्ला क्लास का शाखा लगाया जाता है। रामकुंड के साथ साथ रायपुर शहर के स्लम इलाकों में मोहल्ला क्लास का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे इनकी अनेक शाखा संचालित की जा सके और नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाए।






![]()


