रायपुर । उत्तर विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा डब्लू आर एस कॉलोनी स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या शाला के वार्षिक उत्सव एवम सायकल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए श्री विधायक एवम क्षेत्र पार्षद अंजनी राधेश्याम विभार ,प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया श्री जुंजेना ने स्कूल के बच्चों को संबोधित किया बेटियो को देवी का रूप बताया उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा की आज बेटीया किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है आज सभी जगह शीर्ष नेतृत्व कर रही है चाहे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रदेश समस्त स्थानों पर बेटियो का वर्चस्व है आज आईएएस आईपीएस बनकर एक जिले को संभाल रही है और अपना ,परिवार एवम पूरे देश का नाम रौशन कर रही है छात्रों को श्री जुनेजा ने शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया एवम स्कूल प्राचार्य ने शाला प्रांगण में टीन शेड क्षतिग्रस्त होने की समस्याओं से अवगत कराई जिसमे विधायक निधि 10लाख रु की घोषणा की साथ ही बालिकाओं के सुरक्षा के लिए पार्षद द्वारा बाउंड्री वॉल की मांग की जिस पर भी श्री जुनेजा ने स्टीमेट बनवाकर बनवाने की घोषणा की श्री जुनेजा ने सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्रों को सायकल वितरण किया इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद अंजनी राधेश्याम विभार, प्राचार्य प्रवीर चटर्जी,बी एन झा,लोकनाथ साहू, पवार सर,दीपक शर्मा ,अमन कुमार, वेद शर्मा , प्रेम लता नवरंगी, मीणा शर्मा, श्रद्धा शर्मा,पायल राठौर,कविता साहू,ममता,रुचि गुप्ता,माधुरी बर्वे,गोधुलीशुक्ल,सरिता साहू अर्चना सार,संजय सोनी, राकेश वाकड़े,कमल ग्रीतलहारे,गौतम यादव,सेवक यादव, विजय सिक्का ,मकरंद तांडी,सरिता वर्मा सहित छात्राए एवम विद्यालयीन परिवार उपस्थित थे।
