Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम तुलसी में आयोजित किया नेत्र जाँच शिविर
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम तुलसी में आयोजित किया नेत्र जाँच शिविर

Purushottam Manhare February 3, 2023

500 से अधिक मरीजों की हुई जाँच: यातायात के लिए मुफ्त में बस सुविधा, दवाइयां और चश्मा भी कराया गया उपलब्ध

रायपुर। ग्रामीण स्तर में नेत्रों की बीमारी और उसके निदान के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने मंगलवार को एक निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत तुलसी में किया। शिविर में रायपुर एनेर्जेन लिमिटेड के आसपास के ग्राम रायखेड़ा, चिचोली, गैतरा, ताराशिव, खम्हरिया, मुरा, कोनरी तथा ग्राम तुलसी के 500 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी आँखों की जांच करायी। राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित एमजीएम आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सकों द्वारा शिविर में मरीजों की जाँच की गयी और उन्हें परामर्श दिया गया। मरीजों को अवश्यकतानुसार मुफ्त में दवाइयां तथा 150 से अधिक मरीजों को मुफ्त चश्मे का भी वितरण भी किया गया।

 

अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायपुर एनेर्जेन लिमिटेड रायखेड़ा ने अपनी सामुदायिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सयंत्र के नजदीक से लगे ग्रामीणों को हेंड बिल, पैम्पलेट एवं माइक के द्वारा ग्राम स्तर पर सूचित किया तथा मरीजों को सम्बंधित स्थान पर लाने और ले जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरपंच श्री गुलाब यदु, पञ्च गण, सयंत्र प्रमुख, एचआर प्रमुख एवं चिकित्सकों के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर सरपंच गुलाब यदु जी ने कहा, “इस क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर के पहले राजधानी रायपुर के अलावा कहीं भी नेत्र चिकित्सा केंद्र या चिकित्सक नहीं हैं, जिसकी वजह से मरीजों के लिए रायपुर ही एक मात्र विकल्प है। ग्रामीण जनों के लिए इस तरह की स्वास्थय सुविधा ग्राम स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए अदाणी फाउंडेशन की जितनी सराहना की जाए वो कम है।”

 

आँखों की विशेष चिकित्सा और इतने विशाल स्तर पर शिविर आयोजित करते हुए दवाइयाँ एवं चश्मा उपलब्ध करवाने के लिए सभी ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की सराहना की। शिविर में फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त टीम और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायपुर एनेर्जेन लिमिटेड रायखेड़ा के सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा स्वास्थ्य आजीविका संवर्धन और अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रमों का सञ्चालन किया जाता है, जिसमें गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सुविधा हेतु मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट चलाने के साथ-साथ समय-समय पर विशेष स्वास्थ्य शिविर भी शामिल है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल के छात्रों के लिए “नवोदय कोचिंग” युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए “प्रयास कोचिंग” तथा छात्राओं को महाविद्यालय आने जाने के लिए “नोनी लारी” जैसी बस सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous एनआईटी रायपुर में ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स’ विषय पर आई टॉक का हुआ आयोजन
Next FMCG ट्रेडर्स एसोसिएशन ने ली छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की आजीवन सदस्यता

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.