Skip to content
June 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छात्राओं ने जाने सफलता के सूत्र – अच्छे परिणाम के लिए प्लानिंग , प्रिपरेशन व परिश्रम जरूरी
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छात्राओं ने जाने सफलता के सूत्र – अच्छे परिणाम के लिए प्लानिंग , प्रिपरेशन व परिश्रम जरूरी

Purushottam Manhare February 3, 2023

 

*मोबाईल के सदुपयोग की दिशा में करें प्रयास – सैकड़ों बच्चों ने मोबाईल दुरुपयोग फास्टिंग की ली शपथ,*

*जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा मेरी परीक्षा मेरा लक्ष्य विषय पर मोटिवेशनल कार्यशाला*

रायपुर । जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा बच्चों से बच्चों की बात द्वितीय कार्यशाला का आयोजन श्री आदिश्वर जैन माध्यमिक शाला में किया गया । ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि बच्चों के मन में वार्षिक परीक्षा के डर को दूर करने व परीक्षा में सफलता के लक्ष्य निर्धारण हेतु मोटिवेशनल कार्यशाला आयोजित की जा रही है । आज की कार्यशाला में प्रसिद्ध शिक्षाविद विजय चोपड़ा ने मेरी परीक्षा मेरा लक्ष्य विषय पर बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए सही प्लानिंग , व्यवस्थित प्रिपरेशन व कड़ा परिश्रम बहुत जरूरी है । चोपड़ा ने अच्छे परिणाम के लिये प्लानिंग , प्रिपरेशन व परिश्रम को विस्तारित करते हुए कहा कि प्रिपरेशन के पूर्व अच्छी प्लानिंग करें । कुल विषयों को परीक्षा के बचे दिन से भाग देकर प्रत्येक विषय के लिये दिन निर्धारित करें । प्रत्येक विषय को तीन श्रेणी में बांट लें । वस्तुनिष्ठ प्रश्न , मन पसंद सरल प्रश्न व कठिन प्रश्न । तैयारी करते समय सरल प्रश्न से आरम्भ कर आगे बढ़ेंगे तो आत्मविश्वास भी बढ़ेगा । कठिन प्रश्नों की तैयारी के लिए प्रातः काल का समय बेहतर होगा । इस तरह के प्रयास अच्छे परिणाम देंगे । परीक्षा की तैयारी को स्वयं की इच्छा बनाएं फिर सफलता सौ प्रतिशत तय है । परीक्षा को बोझ या हव्वा न मानें बल्कि परीक्षा पर हावी होकर तैयारी में जुट जाएं । लगन , मेहनत , अनुशासन व आत्मविश्वास से ही पूर्ण सफलता प्राप्त होती है ।
इसे मूलमंत्र बनाएं , पूर्ण मनोभावों से किये परिश्रम से ही अच्छे परिणाम सामने आते हैं । अभी परीक्षा में एक माह का समय शेष है , एक बात तय है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता सो विषयों के अनुसार टाईम टेबल सेट करें , ऊँचा लक्ष्य निर्धारित करें अपनी क्षमता पर विश्वास करें व प्लानिंग से तैयारी आरम्भ कर देवें ।
मोटिवेशनल स्पीकर चोपड़ा ने छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए बताया कि परीक्षा की तैयारी के बीच बीच में ब्रेक भी जरूरी है , प्रतिदिन की संतुलित निद्रा व आहार भी सफलता के आधार हैं । चोपड़ा ने छात्राओं को परीक्षा की समयबद्ध तैयारी के मध्य की अड़चन को इंगित करते हुए मोबाईल के उपयोग व दुरुपयोग पर विस्तृत चर्चा की , एक सिक्के के दो पहलू होते हैं । मोबाईल पर समय के दुरुपयोग से दूर रहकर उसके सही उपयोग को क्रियान्वित करें । कठिन प्रश्नों के उत्तर अपनी आवाज में रिकॉर्ड करें उसे बार बार सुनकर मस्तिष्क पटल पर बैठाएं , इस प्रकार हमारे जीवन में रचे बसे मोबाईल का परीक्षा के लिए सदुपयोग का संकल्प छात्राओं ने लिया । अंत में अनेक छात्राओं ने अपने डाऊट बताए जिसका विजय चोपड़ा ने विस्तार पूर्वक समाधान देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।

प्राचार्या हेमलता शर्मा ने मोटिवेशनल कार्यशाला के लिए आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में महेन्द्र कोचर , कमल भंसाली , गुलाब दस्सानी , प्राचार्या हेमलता शर्मा , प्रधान अध्यापिका आभा शर्मा , शिक्षका योगिता शर्मा , प्रीति प्रिया , सरोज भोई , मोनिका बड़बाइक , तरुणा बिसेन , सोनल डोडवानी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous रायपुर शहर वासियों को मिली दो बड़ी सौगातें : तेलघानी आरओबी और गोगांव आरयूबी का हुआ लोकार्पण
Next सूर्या कप सीजन 2, फ्लड नाइट का आयोजन छत्रपति शिवाजी आउटडोर स्टेडियम  में 5 से

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

You may have missed

865215771781406161
  • Uncategorized

865215771781406161

June 14, 2026
Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.