Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनआईटी में आवर्तन’22-23 का हुआ रंगारंग उद्घाटन , विभिन्न टीमों ने प्रदर्शित किए आकर्षक तकनीकी मॉडल
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी में आवर्तन’22-23 का हुआ रंगारंग उद्घाटन , विभिन्न टीमों ने प्रदर्शित किए आकर्षक तकनीकी मॉडल

Purushottam Manhare February 6, 2023

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 4 जनवरी 2023 को संस्थान के वार्षिक तकनीकी उत्सव आवर्तन’ 22–23 का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक (प्रभारी) डॉ.श्रीमती ए.बी. सोनी, मुख्य अतिथि, एमडी सीएसपीडीसीएल श्री मनोज खरे, सीडीसी प्रमुख डॉ. समीर वाजपेई, टीम टेक्नोक्रेसी के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. मनु वर्धन, आवर्तन के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. अनुज शुक्ला तथा विज्ञान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. चंद्रकांत ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि श्री मनोज खरे जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इसके अलावा डॉ. मनु वर्धन ने आवर्तन और टीम टेक्नोक्रेसी की अवधारणा का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि आवर्तन मध्य भारत का सबसे बड़ा तकनीकी उत्सव है। आवर्तन में 5000 से अधिक छात्रों की भागीदारी के साथ 20 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा यह महोत्सव विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

डॉ. समीर बाजपेई ने कहा कि शैक्षणिक पाठ्यक्रम तथा परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने मात्र से ही विद्यार्थी का विकास नही होता बल्कि कॉलेज में होने वाले अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना महत्वपूर्ण होता है। कॉलेज हमे वास्तविक जीवन की समस्या को हल करने का अवसर प्रदान करता है, साथ ही उन्होंने चैट जीपीटी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया । संस्थान की निदेशक (प्रभारी) डॉ. ए.बी. सोनी जी ने बताया कि विज्ञान मानव जीवन की रीढ़ है, इसके अभाव में जीवन दुर्लभ है , साथ ही उन्होंने टीम टेक्नोक्रेसी द्वारा आवर्तन के सफलतापूर्वक आयोजन की कामना की एवं शुभकामनाएं दी । श्री मनोज खरे ने मानव जीवन में विज्ञान के महत्व को बताया, उन्होंने कहा ऐसे आयोजन समाज के लिए अतिउपयोगी हैं तथा इसे छात्रों की प्रतिभा को दिखाने का एक सुनहरा अवसर बताया ।

आवर्तन के प्रथम दिन में तकनीकि प्रदर्शनी विज्ञान का आयोजन हुआ , जहाँ छात्रों की टीमों ने संस्थान द्वारा प्रदान की गई प्रोब्लम स्टेटमेंट्स के समाधान हेतु अपने समाधान प्रस्तुत किए। भूजल डेटा विश्लेषण और विज़ुअलाइज़ेशन जैसे विषयों पर काम करने वाले मॉडल और प्रोटोटाइप, बस और रेलवे स्टेशनों पर सामान ले जाने के लिए एक रोबोट हेल्पर, उड़ते हुए ड्रोन का उपयोग करके पेड़ों की त्वरित गणना, तथा अन्य विषयों से संबंधित मॉडलों का इसमें प्रदर्शन किया गया । अन्य कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं जैसे वेलोरेंट ई-टूर्नामेंट, ट्रेजर हंट, वीआर शो, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सर्किट्रिक्स, रोबोट्रेक, ब्लाइंड कोडिंग, एनिमेट्रिक्स, बेग बॉरो स्टील, जेंगा, क्लिक ओ वर्तन और इकोपोलिस का भी आयोजन इस दौरान किया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन के अंत में नृत्यं – द डांस क्लब के द्वारा डांस की प्रस्तुति तथा रागा – द म्यूजिक क्लब के द्वारा संगीत की प्रस्तुति और बैंड प्रस्तुति भी दी गई। आवर्तन के दूसरे दिन ओपन माइक, कोड टैग, मोटोस्पोर्ट्स, शिपव्रेक, स्कैवेंजर हंट, सर्किट्रिक्स, टेक्नोनॉमिक कोशेंट, स्पीडक्यूबिंग, हाइड्रोलिफ्ट जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने सड़क डामरीकरण कार्य के लिए नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
Next यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाला आदतन शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार*

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.