Skip to content
August 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रमन सरकार 15 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का रिकार्ड बनाई, वही अब ठगी की शिकायत कर रहे है?
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

रमन सरकार 15 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का रिकार्ड बनाई, वही अब ठगी की शिकायत कर रहे है?

Purushottam Manhare February 9, 2023

*रमन सरकार के ठगी के शिकार प्रदेश के किसान, मजदूर, युवा, महिलायें एवं आदिवासी वर्ग हुये*

रायपुर/09 फरवरी 2023। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने अधिकृत फेसबुक प्रोफाइल से खुद के नाम से दूसरे प्रोफाइल बनाकर ठगी करने की सूचना दी और सचेत रहने की सलाह दी इस पर प्रतिक्रिया तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार ने तो 15 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का रिकॉर्ड कायम किया है। पूर्व रमन सरकार का ही कोई प्रशंसक होगा जो रमन सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास कर रहा होगा। रमन सिंह आप चिंता न करे प्रदेश की जनता 15 साल तक रमन सरकार की ठगी की शिकार थी वो अब सावधान है ऐसे किसी भी झांसे में नही आने वाली है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार के 15 साल के ठगी के कारनामे 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाकर गरीबों के चावल में घोटाला कर 36 हजार करोड़ के चावल चोरी कर प्रदेश के गरीबों को ठगे? युवाओं को 2003 में 500 रु. महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर ठगा, किसानों को धान की कीमत 2100 रु. प्रति क्विंटल और 300 रु. बोनस देने का वादा कर ठगा, आदिवासी वर्ग को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय एवं उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा कर ठगा। रमन सरकार के 15 साल के शासनकाल में हर वर्ग ठगी के शिकार हुये। 15 साल तक हर वर्ग रमन भाजपा सरकार की धोखाबाजी, वादाखिलाफी और ठगी से हताश और परेशान रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान 15-15 लाख रुपए खाता में आने, 100 दिन में महंगाई कम करने, अच्दे दिन आने, प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने, 30 से 35 रु. लीटर में पेट्रोल-डीजल देने, किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाकर ठगा गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके नाम से बनाए गए फर्जी प्रोफाइल के संबंध में शिकायत दर्ज करानी चाहिए लेकिन जिस प्रकार से रमन सिंह अपने अधिकृत फेसबुक में सूचना देकर मौन हो गए हैं इससे समझ में आता है इस फर्जीवाड़े के पीछे कहीं ना कहीं भाजपा आईटी सेल का हाथ है।

धनंजय सिंह ठाकुर
प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रदेश भर में 11 फरवरी से आगाज
Next जीरम आयोग के कार्यकाल बढ़ाने पर भाजपा तिलमिला क्यों रही? – कांग्रेस

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.