Skip to content
August 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023: प्रथम तथा द्वितीय निविदा में 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 7199 रूपए प्रति मानक बोरा की औसत दर से 822 करोड़ रूपए में
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023: प्रथम तथा द्वितीय निविदा में 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 7199 रूपए प्रति मानक बोरा की औसत दर से 822 करोड़ रूपए में

Purushottam Manhare February 9, 2023

*प्रथम निविदा में देश भर के 117 निविदाकारों ने लिया हिस्सा*

रायपुर, 09 फरवरी 2023/राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 की प्रथम निविदा एवं द्वितीय निविदा में अधिसूचित मात्रा की 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय औसत दर 7 हजार 199 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 822 करोड़ रूपए में किया गया। अवशेष लाटों की अधिसूचित मात्रा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु 31 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक तृतीय चक्र की आनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई।

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष तेन्दूपत्ता विक्रय उपरांत आगे की कार्यवाही ऑनलाइन करने के लिए पोस्ट बिड सेल मैनेजमेंट साफ्टवेयर तैयार कराया गया है। जिससे क्रेता नियुक्ति आदेश, क्रेताओं द्वारा क्रेता करारनामा तथा अन्य कार्य को ऑनलाइन सम्पादन किया जायेगा। जिससे दूर-दराज के क्रेताओं को अपने स्थान से ही समस्त कार्य साफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सकेगा। लघु वनोपज संघ द्वारा इस वर्ष तेंदूपत्ते का संग्रहण से पूर्व उसके गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि संग्राहक उच्च गुणवत्ता का तेन्दूपत्ता का संग्रहण करें, जिससे उन्हें संग्रहण पारिश्रमिक अधिक से अधिक प्राप्त हो सकें।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 से तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2023 में संग्रहित होने वाले 902 प्राथमिक वनापेज सहकारी समितियों के 954 लाटों की अधिसूचित मात्रा 16.72 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु 15 दिसम्बर 2022 से 21 दिसम्बर 2022 तक प्रथम चक्र की तथा 10 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक द्वितीय चक्र की आनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य की अच्छी गुणवत्ता के तेन्दूपत्ते को ध्यान में रखकर तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 की प्रथम निविदा में देश भर के 117 निविदाकारों ने भाग लिया।

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में प्रथम निविदा हेतु वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक 3 जनवरी 2023 तथा द्वितीय निविदा हेतु बैठक 27 जनवरी 2023 को आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री मनोज पिंगुआ सहित संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous खनिज विभाग द्वारा रेत खदानों के आवंटन हेतु निविदा खोलने की प्रक्रिया कल 10 फरवरी को जिला पंचायत के सभाकक्ष में की जाएगी
Next एनआईटी रायपुर में ‘बायोमेडिकल इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी: रोडवे फ्रॉम लेबोरेटरी टू मार्केट’ (ICBEST-2023) विषय पर रिसर्च सम्मेलन का आयोजन

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.