मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ
रायपुर । एस.एम.सी हॉस्पिटल विगत, 5 वर्षों से छत्तीसगढ़ वासियों के लिए वरदान साबित हुआ है। जो प्रदेशवासियों के आशा के अनुरूप अपनी सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। और लोगों के जटिल से जटिल हृदय रोग संबंधी बीमारियों का सफल पूर्वक ईलाज करते आ रहा है।
एस.एम.सी. हॉस्पिटल का सफलतापूर्वक संचालन यहां के डॉयरेक्टर डॉ. सतीश सूर्यवंशी (वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ), डॉ. एस. एस मोहंती (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजय चौरसिया (वरिष्ठ हृदय रोग सर्जन), डॉ. प्रज्ञा सूर्यवंशी (वरिष्ठ स्त्री व प्रसूति रोग एवं इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ) एवं डॉ. ममता दास (वरिष्ठ स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्पिक सर्जन) के द्वारा किया जा रहा है।
विगत 5 वर्षों से एस.एम.सी हास्पिटल का सफलतापूर्वक संचालन करने का पश्चात, हृदय रोग एवं स्त्री व प्रसूति रोग विभाग के अलावा, अब अन्य अति विशेष विभागें है जिसमें कि मेडिसीन, पेट यकृत एवं हृदय रोग विभाग, मस्तिष्क रोग विभाग, मूत्र रोग विभाग, शिशु रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, जनरल सर्जन विभाग, छाती रोग विभाग, नाक कान, गला रोग विभाग एवं ट्रामा आदि की सुविधाएं दी जायेंगी
एस.एम.सी सुपर स्पेसिलिटी हॉस्पिटल जो कि व्ही.आई.पी. स्टेट, विधानसभा रोड . बी.एस.एन.एल. ऑफिस का सामने, अशोका रतन के पास स्थित है। इसका शुभारंभ 22 फरवरी 2023 को शाम 6.30 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया जायेगा ।
इस शुभारंभ के अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत उपस्थित रहेंगे। इनके अतिरिक्त स्पेशल गेस्ट के तौर पर स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू , नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद श्रीमति ज्योत्सना महंत ,प्रदेश भाजपा उपाध्याय नारायण चंदेल,रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा,विधायक बृजमोहन अग्रवाल,विधायक कुलदीप सिंग जुनेजा,महापौर एजाज़ ढेबर एवं सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की गौरवमयी उपस्थिति में एस.एम.सी. सुपर स्पेसिलिटी हॉस्पीटल का शुभारंभ होगा।
—-






![]()


