रायपुर । महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज समता काॅलोनी रायपुर में दो दिवसीय 15/02/2023 से 16/02/2023 तक प्राचार्य डाॅ. एम.एस.मिश्रा के तत्वाधान में सफलतापूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह 16/02/2023 को आयोजित किया गया। समापन समारोह के कार्यक्रम में काॅलेज के चेयरमेन राजेश अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. एम.एस. मिश्रा की उपस्थिति ने सभी छात्र-छात्राओं के उत्साह का संचार कर दिया। श्री राजेश अग्रवाल जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 15/02/2023 को प्राचार्य एवं खेल इंचार्ज ऋषि दीवान, विभागाध्यक्ष्ज्ञ, प्राध्यापक के द्वारा बैलून को छोड़कर किया गया। इन प्रतियोगिताओं में गोलाफेंक, भाला फेंक, रस्सा खींच, शतरंज, कैरम, वाॅलीबाॅल, 100 मी. दौड़, 200 मी. दौड़, स्लो बाइक रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभागिता दर्शाई जिसमें पुरस्कृत विघार्थियों का विवरण निम्नानुसार हैः-
1. गोला फेंक (बालिका वर्ग)- प्रथम – मीरा पटेल, द्वितीय – अमरिषा सिंह
गोला फेंक (बालक वर्ग)- प्रथम – शुभम चैबे, द्वितीय – भावेश देव वर्मा, सुदीप सिंह
2. डिस्कस थ्रो (बालिका वर्ग)- प्रथम – गोपी पटेल, द्वितीय – अमरिशा सिंह
डिस्कस थ्रो (बालक वर्ग)- प्रथम – भूमिन्जय, द्वितीय – रेवा लाल
3. रस्सा खींच (बालिका वर्ग)- विजेता टीम – साहसी शेरनिया टीम
रस्सा खींच (बालक वर्ग)- विजेता टीम – गद्दार टीम
4. कैरम (बालिका वर्ग)- प्रथम – अनुष्का कुमारी, द्वितीय – हंसा सिन्हा
कैरम (बालक वर्ग)- प्रथम – दिपांशु पटेल, द्वितीय – साहिल मोटवानी
5. 100 मी. दौड़ (बालिका वर्ग)- प्रथम – जश्नदीप कौर, द्वितीय – निलिमा साहू
100 मी. दौड़ (बालक वर्ग)- प्रथम – जय उजवाने, द्वितीय – पार्थ चैहान
6. 200 मी दौड़ (बालिका वर्ग)- प्रथम – अदिति गुप्ता, द्वितीय – टी. युविका
200 मी. दौड़ (बालक वर्ग)- प्रथम – जय उजवाने, द्वितीय – लोकेश मित्तल
7. शतरंज (बालिका वर्ग)- प्रथम – जे. दीपिका, द्वितीय – दिया जैन
शतरंज (बालक वर्ग)- प्रथम – अनुराग चोपड़ा, द्वितीय – गुरशान सिंह
8. स्लो बाईक रेस (बालिका वर्ग) – प्रथम -गोपी पटेल, द्वितीय – वंशिका
इस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों एवं उत्साहवर्धन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साह व जोश देखने लायक था। पर रस्सा खींच व दौड़ में यह रोमांच सभी खेलों से ज्यादा ही दिखा।
इस खेल उत्सव का आयोजन चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल प्राचार्य डाॅ. एम.एस.मिश्रा, एडमिनिस्ट्रेटर श्री सिद्धार्थ सभरवाल और खेल शिक्षक प्रिंस मिश्रा, इंचार्ज ऋषि दीवान के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ।
