Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*

Purushottam Manhare July 30, 2026

 

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा, 30 जुलाई। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ संगठन का विस्तार करते हुए दंतेवाड़ा के युवा कांग्रेस नेता विमल सलाम को छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है। यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनकराम ध्रुव की अनुशंसा पर सौंपी गई है।विमल सलाम लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे पूर्व में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे जिला कांग्रेस कमेटी, दंतेवाड़ा के महामंत्री एवं प्रवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।नियुक्ति पर विमल सलाम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस बाबा,आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष जनकराम ध्रुव, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस (पूर्णचंद्र)कोको पाढी सहित कांग्रेस के समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।विमल सलाम ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के आदिवासी समाज के हक, अधिकार, जल-जंगल-जमीन, संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरणा लेकर वे आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा समाज की आवाज़ को और प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।विमल सलाम की नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous 684725871785382573
Next Slot severler için en avantajlı oyunlar Bethub güncel giriş adresinde yer alıyor

Related Stories

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026
मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण
  • छत्तीसगढ़

मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026
किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • व्यापार

किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

October 28, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.