रायपुर ग्रामीण बिरगांव – भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही नक्सली हत्याओं के विरोध में भाजपा बिरगांव मंडल ने भनपुरी में रोड में चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया।भूपेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रायपुर ग्रामीण बिरगांव मंडल में भाजपा रायपुर ग्रामीण प्रभारी सुभाष तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू , बिरगांव नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू,पूर्व महापौर अम्बिका यदु,भाजयुमो प्रदेश मिडिया प्रभारी विकास मित्तल, के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे सडक जाम कर विरोध प्रकट किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुभाष तिवारी ने भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की नक्सली हत्याओं के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए राजनीतिक हत्याएं कराकर विरोधी दलों में दहशत पैदा करना चाहती है।प्रदेश सरकार अंतरविरोध से जूझ रही है सरकार पर विश्वसनीयता का संकट है। प्रदेश सरकार का सुरक्षा तंत्र व सूचना तंत्र पूरी तरह विफल है। धरना प्रदर्शन में जिला मंत्री संजय तिवारी,जब्बार दगली,भाजपा बिरगांव मंडल महामंत्री योगेश साहू,डेविड साहू,खेमलाल साहू,ज्ञानेश्वरी मिर्ज़ा,राजेश रिझारिया,संदीप शर्मा,पवन साहू,माधव झा,पवन तिवारी,प्रह्लाद उइके, भागीरथी यादव,शशांक मिश्र,सुरेंद्र साहू,सुनील साहू,शिवा राय, राहुल शर्मा,योगेंद्र राठौर ,उदय गितलाहरे, आदि 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।






![]()


