रायपुर। टिकरापारा पटेल चौक स्थित हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ सेवा का वार्षिकोत्सव की शुरुआत शनिवार को श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ के साथ हुई। एकादशी रामायण सेवा समिति की ओर से आयोजित 24 घंटे तक लगातार चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान जय जय राम जय सियाराम के गूंज से आस-पास भक्तिमय का वातावरण बन गया। साथ ही पाठीगण बारी-बारी से अपने अंदाज में अखंड पाठ को संगीतमय क्रमशः आगे करते रहे। संध्या को महिला मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भजनों की झड़ी लगी। एक के बाद एक लगातार प्रभु श्रीराम व हनुमान जी के भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु जमकर झूमें।
सैकड़ों पाठीगणों का हुआ सम्मान
सालभर प्रत्येक माह के एकादशी को होने वाले अखंड पाठ में अपनी सेवा देने वाले सैकड़ों पाठीगणों का मंच पर साल श्रीफल व् प्रतिक चिन्ह देकर समिति ने सम्मान किया। जिसमें प्रमुख रूप से पन्नालाल देवांगन, लल्लू दुबे, अवधेश त्रिपाठी, विमल तिवारी, रामजी साहू, संजू चौहान, शेषमणि तिवारी, सुनील तिवारी सहित सैकड़ों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पं. जयप्रकाश शास्त्री, गोलू महाराज, मोहन तिवारी, शशि महाराज, मोहन साहू, अजय किरण अवस्थी, विमल दुबे सहित बड़ी संख्या में शद्धालु शामिल हुए।






![]()


