रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा निगम जोन क्रमांक -3 के सहयोग से राष्ट्र कवि पद्मश्री डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के जलविहार कॉलोनी उद्यान परिसर स्थित राष्ट्र कवि पद्मश्री डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त की प्रतिमा के समक्ष आयोजन रखा गया. इस संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने राष्ट्र कवि पद्मश्री डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त का उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. इस अवसर पर गहोई वेश्य समाज रायपुर के अध्यक्ष अशोक बानी सहित समाज के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, राष्ट्र कवि पद्मश्री डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
