Skip to content
August 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मैक में चिंतन दिवस एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मैक में चिंतन दिवस एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन

Purushottam Manhare February 23, 2023

रायपुर । महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज रायपुर द्वारा आज दिनांक 22/02/2023 को चिंतन दिवस का आयोजन किया। लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी पावेल के जन्म दिवस के रूप में 22 फरवरी को पूरे विश्व में विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। लार्ड बैडेन पावेल एवं लेडी पावेल को स्काउट एवं गाइड का जनक माना जाता है, और यह दिन उन्हीं को समर्पित है। प्रतिवर्ष विश्व चिंतन दिवस को अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है, इस वर्ष विश्व चिंतन दिवस की थीम हैः- ’’हमारी दुनिया हमारा शांतिपूर्ण भविष्य’’.
मेक में भी प्रतिवर्ष इस दिन को बड़े ही धूमधाम से एवं विधिवत मनाया जाता है, साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया जाता है। महाविद्यालय के चेयरमैन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत प्राचार्य डॉ एम एस मिश्रा एवं एडमिनिस्ट्रेटर श्री सिद्धार्थ सभरवाल द्वारा लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी पावेल को माल्यार्पण कर की गई, तत्पश्चात सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसमें प्रातः स्मरामी, सरस्वती वंदना, गुरु महिमा, राम धुन, मौन प्रार्थना, शांति पाठ, हर देश में तू हर वेश में तू एवं सभी प्रमुख धर्मों की प्रार्थना की गई।
इस शुभ अवसर पर चेयरमैन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी ने उपस्थित सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए एवं चिंतन दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा दिन है जिस दिन हमें अपने जीवन के बारे में चिंतन करना चाहिए। स्काउट एवं गाइड, रोवर रेंजर आदि हमें अनुशासित जीवन जीने के गूढ़ रहस्य बताते हैं एवं जीवन को कैसे सामाजिक सौहार्द के साथ जिया जाए इसके कई मूल मंत्र इसमें छुपे होते हैं। स्काउट गाइड या रोवर रेंजर या हमारे प्रोफेशनल लाईफ से अलग जब हम अपने पारिवारिक एवं सामान्य जीवन जीते हैं उसमें क्या हम इन सब बातों का समावेश करते हैं? यह सब आज हमें सोचना चाहिए। छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी को आह्वान करते हुए आदरणीय सर ने संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें जीवन के सभी क्षेत्र सम्मिलित होते हैं तो ना सिर्फ हमारा जीवन सफल एवं सुखी होता है बल्कि हम अपने आसपास के लोगों के लिए भी खुशियां फैलाने का कार्य करते हैं, और उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं। हम जैसा सोचते हैं वैसा ही हमारा जीवन बनता है। इसके लिए उन्होंने लॉ ऑफ अट्रैक्शन के चमत्कार को बहुत सुंदर ढंग से समझाया। आने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए भी सर ने कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए एवं सभी छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी। सफलतापूर्वक आयोजन चेयरमैन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी प्राचार्य डॉ एम एस मिश्रा एवं सिद्धार्थ सभरवाल के द्वारा किया गया। रोवर रेंजर टीम से डॉक्टर डिग्री लाल पटेल, श्री अभिजीत चक्रवर्ती एवं श्री गोपी राम सोनकर कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर रहे। पूरा मैक परिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous महिला चेम्बर के सानिध्य में बच्चों के छुपे हुए हुनर को निखारने, चेम्बर भवन में किड्स कार्निवल समारोह का हुआ सफल आयोजन
Next कांग्रेस महाअधिवेशन पर 85 कटे फ़टे होंठ वाले आदिवासी बच्चों के चेहरे सवरेंगे

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.