एस एच अज़हर दंतेवाडा। नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 22 से 23फरवरी 2023 को संपन्न भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के 33 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत देश के इंटक श्रमिकों के डॉ.जी. संजीवा रेड्डी जी को सर्वसम्मति से पुनः इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष , एवं छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भैय्या को पुनः इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित होने तथा आल इंडिया एन एम डी सी वर्कर्स फेडरेशन और कोल माईंस वर्कर्स फेडरेशन के सम्माननीय महामंत्री एस. क्यू. जामा को इंटक के राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव तथा मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य इंटक के सेक्रेटरी जनरल आशीष यादव को इंटक के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने पर हैदराबाद मुख्यालय के इंटक यूनियन के अध्यक्ष एल.पी.रमेश और महामंत्री साईं कुमार एवं समस्त इंटक परिवार के द्वारा एस. क्यू.जामा और आशीष यादव को फूल माला, गमछा, शाल से सम्मानित करते हुए निर्वाचित पदों के लिए बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं किया गया ।
