रायपुर । अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधन में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत हर परिस्थिति में भूखे जरूरतमंदो तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। जिसमे संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने स्वयं जमीनी स्तर पर उतर कर सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों के साथ रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल मे दूरदराजों से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले परिजनों को नियमित रूप से दोपहर और रात को सैकड़ों जरूरतमंदों को हर दिन पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 346वे दिन रायपुर राजधानी के विभिन्न स्थानों, रेलवे परिसर, फुटफाथ पर जिंदगी जी रहे जरुरतमंद तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को दोनों वक़्त का गर्म और पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
इस अवसर पर संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, पं. अनिल शुक्ल, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, मुकेश बम्बोड़े, वसीम अकरम, बलराम कश्यप तथा संस्था के अन्य लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
