किरन्दुल-कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए टीकाकरण को बहुत प्रभावी एवं मुख्य विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है जिसके लिए शासन द्वारा शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है और लक्ष्य की पूर्ति के लिए पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में टीका पंडुम का आयोजन किया जा रहा है।जिसके तहत किरन्दुल नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत 18 वार्डों में टीकाकरण महाअभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग,नगरपालिका कर्मचारी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन शिक्षकों द्वारा घर घर जाकर टीका लगाई गई।किरन्दुल नगरपालिका सीएमओ एच आर गोन्दे ने बताया टीका पंडुम के तहत 411 लोगों को टीका लगाई गई और शेष बचें लोगों का भी जल्द टीकाकरण की जाएगी।इस टीका पंडुम में नोडल अधिकारी गौरीशंकर तिवारी,मीना वैध,सुमन पटेल,दंती बघेल, हरिनाथ पुजारी,डोमन लाल साहू,नैना कश्यप एवं प्रतिमा भट्टाचार्य का सहयोग रहा।
