Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कोरोना:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

कोरोना:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली

Purushottam Manhare April 11, 2023

*स्वास्थ्य विभाग को सभी जिलों में रोजाना सैंपलों की जांच बढ़ाने कहा, ज्यादा से ज्यादा संख्या में आरटीपीसीआर जांच के निर्देश*

रायपुर, 11 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरतने तथा आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति तथा इससे बचाव व रोकथाम की व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. और पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव भी शामिल हुए।

मुख्य सचिव श्री जैन ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए चिंता व्यक्त की है और उन्होंने अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। श्री जैन ने सभी जिलों को कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्यतः पालन करने को कहा। उन्होंने कलेक्टरों को कोविड प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करने और कोरोना टेस्टिंग व वैक्सीनेशन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों में कोविड के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरणों और दवाईयों की समुचित व्यवस्था रखने को कहा।

अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक किट्स व कन्ज्युमेबल्स के साथ पर्याप्त दवाईयों, उपकरणों और प्रशिक्षित मानव संसाधन की भी पूरी तैयारी रखने को कहा। सभी संभागों के आयुक्त, सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव  प्रसन्ना आर. ने बैठक में बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिलों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना के संभावित मरीजों के सैंपल जांच के निर्देश दिए गए हैं। सैंपलों की यथासंभव आरटीपीसीआर जांच करने को कहा गया है जिससे कि पॉजिटिव पाए जाने वाले सैंपलों को व्होल जीनोम सिक्वेसिंग (Whole Genome Sequencing) के लिए भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि जांच के लिए जरूरी किट और कन्ज्युमेबल्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आपात स्थिति की तैयारियों को परखने अधिकांश अस्पतालों में मॉकड्रिल पूर्ण किया जा चुका है। सभी कलेक्टरों को जनसामान्य के बीच कोविड अनुकूल व्यवहारों और आवश्यक सावधानियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous बिरनपुर : मृतक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी सहित 10 लाख रू सहायता राशि ,सीएम ने की घोषणा
Next शेडनेट पद्धति से साल भर की जा सकती है फूलों की खेती ,फूलों की खेती से किसानों को हो रही अच्छी आमदनी*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.