एस एच अजहर दंतेवाड़ा। किरंदुल एनएमडीसी लिमिटेड की किरंदुल परियोजना में परियोजना प्रमुख विनय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक के कुशल नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन मे कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में परियोजना के खनन क्षेत्र में पर्यावरण की दिशा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर दखल लेते हुए 11.4.2023 को किरंदुल परियोजना को मेटल एवं माइनिंग क्षेत्र में एनवायरमेंट श्रेणी में अपेक्स इंडिया फाउंडेशन की ओर से ग्रीनलीफ प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड
होटल, ताज सिडाडे ,गोआ में आयोजित एक भव्य समारोह में परियोजना की ओर से बाॅलीवूड की सुविख्यात अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और पूर्व मेजर जनरल एवं भारत के रक्षा मामलों के जानकार पी के सहगल के करकमलों से एस.बी. सिंह, महाप्रबंधक (उत्पादन) और डी मंडल, प्रबंधक, पर्यावरण ने ग्रहण किया। इस अनुपम उपलब्धि हेतु विनय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक और बी.के.माधव,उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) ने बधाईयां दी।
