रेलवे सुरक्षा बल/रायपुर ने सुरक्षित यात्रियों का ट्रेन में छुटा मोबाईल एवं बैग लौटाया।
यात्रियों के सुरक्षित एवं भयमुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त/रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन तथा संजय गुप्ता/मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/रायपुर के मार्गदर्शन में रेसुब रायपुर के द्वारा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा एवं यात्री सामानों की चोरी में संलिप्त आरोपियों की गिरफतारी भी की जा रही है साथ ही साथ यात्रियों की हर संभव सहायता भी किया जा रहा हैं।

इसी संदर्भ में 22.04.2023 को गाडी सख्यां 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस दिव्ंयाग कोच में दिव्यांग यात्री के द्वारा छोडें गये एक बैग को जिसमें रू 10,000/- मूल्य के अतिआवश्यक सामान एवं प्लेटफार्म नं 01 में रेडमी कंपनी का एक मोबाईल चांर्जिग में लगा जिसकी कीमत रू 10,000/- को सुरक्षित पोस्ट में लाकर रखा गया तथा इसकी सूचना सामान के मालिक को दी गई। उनके द्वारा स्वंय रेसुब पोस्ट रायपुर आने पर सत्यापन उपरांत बैग एवं मोबाईल को सही सलामत सुपुर्द किया गया। दोनो यात्रियों के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुयें रेसुब के इस कार्य की खुले दिल से प्रश्ांसा की गई है।






![]()


