Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मैक साॅलिटियर में महिलाओं ने जाना आत्मरक्षा के गुर,मैक साॅलिटिर में आर्ट क्राफ्ट कला पर प्रशिक्षण
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मैक साॅलिटियर में महिलाओं ने जाना आत्मरक्षा के गुर,मैक साॅलिटिर में आर्ट क्राफ्ट कला पर प्रशिक्षण

Purushottam Manhare April 24, 2023

रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज रायपुर में मैक साॅलिटियर के विधिवत शुभारंभ के बाद, कक्षाएं निरन्तर चल रही है। अलग-अलग विधाओं में दी जा रहे इन प्रशिक्षणों को अपने क्षेत्र के कुशल प्रशिक्षित एवं प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।

सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक मैक साॅलिटियर शहर की महिलाओं के बीच जाना पहचाना नाम बन गया है। किसी भी नारी का उत्थान तब तक संभव नहीं है जब तक कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र ना हो। इसके लिए अत्यन्त आवश्यक है कि उन्हे शिक्षा के साथ-साथ कुछ ऐसे कौशलो में परंपरागत किया जाए जिससे ना सिर्फ वह स्वयं का बल्कि परिवार, समाज एवं देश के निर्माण में भी अपनी भागीदारी दे सके। मैक साॅलिटिर इसी सोच को चरितार्थ करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से संबंधित विधाओं में पारंगत करने का प्रयास किया जाता है, और इसका पूरा -पूरा लाभ महिलाएं लेती है और स्वयं को योग्य एवं सक्षम बनाते हुए समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल भी हो रही है।
1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी कक्षाओं में प्रतिदिन डांस, जुम्बा के साथ ही योगा, व्यक्तित्व विकास एवं सोशल मीडिया के उपयोग आत्मरक्षा, ई-कार्ड मेकिंग पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बदले समय के साथ महिलाएँ पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और हर क्षेत्र में परिवार, समाज, देश का नाम रौशन कर रही है। मैक महाविद्यालय ने 20/04/2023 को महिला जागरूकता एवं सुरक्षा के लिए, साइबर सेल के एडीशनल एस.पी.  कवि गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध अत्यधिक तेज गति से बढ़ते जा रहा है, जैसे स्पैम ई मेल, हैकिंग, फिशिंग, वायरस आदि है, इससे कैसे बचे अपनी सुरक्षा कैसे करें। पैरेन्टिंग प्रशिक्षण में प्रेरक के रूप में उपस्थित डाॅ. मीना पिंजानी एवं डाॅ. रजनी पिंजानी ने बताया कि माता-पिता और बच्चों को आपसी तालमेल एक-दूसरे के साथ कैसे रखे। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें।
मैक साॅलिटेयर में आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण के दौरान मिस. निवेदिता पाण्डा ने महिलाओं को क्ले से बाॅटल डिजाईन, नेमप्लेट आदि बनाना सिखाया।
महिलाओं के प्रति निरंतर बढ़ते अपराधों के लिए आवश्यक है कि महिलाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाया जाए एवं स्वयं की रक्षा स्वयं करना सिखाया जाये। मि. रूपेन्द्र ने महिलाओं को बढ़ते अपराधों से स्वयं की रक्षा करने हेतु आत्म रक्षा के गुर सिखाए, किसी भी परिस्थिति में महिलाएं खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती है यह सिखाया। जिसमें महिलाओं ने बेहद उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन काॅलेज के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल जी मार्गदर्शन एवं संचालन प्राचार्य डॉ. एम.एस. मिश्रा एवं एडमिनिस्ट्रेटर श्री सिद्धार्थ सभरवाल के द्वारा किया जा रहा है।
मैक साॅलिटियर की सभी कक्षाएं निरन्तर सुचारू रूप से चल रही है। मई माह के सुबह एवं शाम की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है एवं बड़ी संख्या में महिलाओं का इसमें उत्साह नजर आ रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous देश का अमन पसंद समाज है दाऊदी बोहरा समाज : बृजमोहन
Next इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 3′ को आखिरकार मिले ‘बेहतरीन तेरह’

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.