एस एच अजहर दंतेवाडा किरंदुल : रविवार को परियोजना में डी. के. मोहंती, निदेशक (उत्पादन ) का आगमन हुआ। अतिथिगृह में निदेशक का आदिवासी नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। विनय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक ने निदेशक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। निदेशक ने फुटबॉल ग्राउंड, बीआईओपी सीनि, सेके.स्कूल के नजदीक एवं शॉपिंग सेंटर नजदीक बनाए जानेवाले क्वार्टरों का विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन किया। फुटबॉल ग्राउंड स्थित क्षेत्र में कुल 200 नग टाईप- ।। क्वार्टर्स, बीआई ओपी सीनि. के. स्कूल के नजदीक 144 नग टाईप-IV क् वार्टर्स तथा शॉपिंग सेंटर के नजदीक 21 नग टाईप-V सर्वसुविधायुक्त क्वार्टर्स बनाएं जाएंगे। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में सर्वश्री एस. बी. सिंह, महाप्रबंधक ( उत्पादन ), बी.के.माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), आर. राजाकुमार, एम. सुब्रमण् यम महाप्रबंधक (विद्युत). पी. प्रसाद, महाप्रबंधक (एमएंडएस), वी, वेंकटेशवर्लू, मुख्य महाप्रबंधक एवं धर्मेन्द्र आचार्य,उमप्र कार्मिक, बचेली ,राजेश संधू, सचिव, एसकेएमएस, ए. के. सिंह, सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन सहित विभागाध् यक्ष, यूनियन पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।








