*जल प्रदाय योजना के मूर्त रूप लेने से माना नगर पंचायत के हर घर में पानी पहुँचेगा ।
*लगभग साढ़े 44 करोड़ रुपए की लागत से 27 माह में पूरी योजना होगी।






![]()


*योजना के पूरे होने पर माना कैम्प के तीन हज़ार दो सौ घरों तक पीने का साफ पानी पहुँचेगा।
*योजना के तहत दो नये ओवर हेड टैंक बनेंगे, साथ ही लगभग 65 हज़ार मीटर पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी*
*इस योजना से माना कैम्पवासियों की भू-जल स्रोतों पर निर्भरता ख़त्म होगी*
*योजना के लिए पानी की आपूर्ति नगर निगम रायपुर से होगी*
