रायपुर। टिकरापारा पटेल चौक स्थित हनुमान मंदिर में एकादशी रामायण सेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय अखंड पाठ सेवा वार्षिकोत्सव का समापन रविवार को हुआ। श्री रामचरित मानस के 24 घंटे तक चले अखंड पाठ की पूर्णाहुति कर पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह महायज्ञ हवन किया गया। जिसमें समिति के सदस्य और मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में हवन कुंड में एकत्रित होकर आहुति डाली। इस मौके पर राम-जानकी एवं हनुमान जी की शोभायात्रा टिकरापारा में धूमधाम से निकाली गई। हनुमान मंदिर में पूजार्चना के बाद एक वाहन में राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की वेशभूषा में बच्चे सवार थे। शोभायात्रा टिकरापारा के विभिन्न मार्गों से गुजरी जहां लोगों ने स्वागत कर राम-जानकी के दर्शन किए।

शोभायात्रा में शामिल लोगों पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही महिलाये व बच्चें अपने सर पर कलश रख शामिल हुए। भ्रमण के बाद नरहरेश्वर मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान यहां लोगों को भंडारे का वितरण किया गया। इस अवसर पर पं. जयप्रकाश शास्त्री, मोहन महराज, गोलू महाराज, संजू धनगर, मोहन साहू, सुधीर मिश्रा, मालती धनगर, नंदनी साहू, नीरू साहू, जानकी धनगर, कमला, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।







![]()


