Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मां महामाया एयरपोर्ट पर हुई विमान की ट्रायल लैंडिंग, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ मौजूद रहे मंत्री शिव डहरिया और अमरजीत भगत
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मां महामाया एयरपोर्ट पर हुई विमान की ट्रायल लैंडिंग, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ मौजूद रहे मंत्री शिव डहरिया और अमरजीत भगत

Purushottam Manhare May 5, 2023

*दरिमा स्थित मां महामाया एअरपोर्ट पर विकास सेवा प्रारंभ होने के बाद सरगुजा में बढ़ेगी परिवहन सुविधा। : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव*

अंबिकापुर  : आज दोपहर स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव को एविएशन विभाग ने यह सूचना दी कि टेस्टिंग फ्लाइट गुरुवार दोपहर 2 बजे तक दरिमा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। तब इस ऐतेहासिक पल के साक्षी बनने एवं एविएशन विभाग के अनुरोध पर सुझाव के लिये स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव दरिमा स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट पहुँचे। उनके साथ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। टेस्टिंग फ्लाइट आने की जानकारी के बाद सरगुजा प्रवास पर पधारे जिले के प्रभारी मंत्री श्री शिव डहरिया और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री राजू बाबरा भी एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर श्री हेमंत सिन्हा, श्रीमती वायु श्री सिंह, ननकी सिंह, एनिमा केरकेट्टा, मो इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, नारद गुप्ता, रजनीश सिंह, इंद्रजीत सिंह धंजल, नितेश चौरसिया, उत्तम राजवाड़े आदि भी मौजूद थे।

*2 घंटे के मुआयना के बाद निरीक्षण दल रवाना*

टेस्ट फ्लाइट 3:16 मिनट पर एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसमे एविएशन विभाग के 5 सदस्य मौजूद थे। रायपुर से फ्लाइट को लेकर कैप्टन अर्पित बालियान और कैप्टन अभय शर्मा करीब 30 मिनट में दरिमा स्थित एयरपोर्ट पर पहुंच गए। कैप्टन अर्पित बालियान ने यह जानकारी दी कि दरिमा एयरपोर्ट की दृश्यता शानदार है। 25 कि मि की दूरी से ऊंचाइयों से रनवे स्पष्ट दिखाई देता है। रनवे बेहतरीन है। अब रनवे पर कोई जर्क नहीं है। बड़े से बड़ा विमान भी यहां पर आराम से उतर सकता है और उड़ान भर सकता है। निरीक्षण दल करीब 2 घंटे तक रनवे, टर्मिनल भवन आदि का मुआयना करने के बाद शाम 5:25 पर रायपुर के लिए टेकऑफ कर गया। स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव श्री विनोद गुप्ता भी इसी दल के साथ रायपुर रवाना हुए

*9 से 12 मई के बीच अंतिम निरीक्षण*

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव माँ महामाया एयरपोर्ट के संचालन को लेकर लगातार एविएशन विभाग के संपर्क में हैं। इसी वजह से आज टेस्टिंग की सूचना एविएशन विभाग ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर दी। एविएशन विभाग से हो रही चर्चा के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 9 से 12 मैं के दौरान DGCA की टीम अंतिम निरीक्षण के लिए यहाँ आएगी। इसके एक माह के उपरांत माँ महामाया एयरपोर्ट को C-3 ग्रेड एयरपोर्ट का लाइसेंस जारी हो जाएगा। इस एयरपोर्ट पर 72 से 80 सीटर प्लेन का संचालन आसानी से हो सकेगा।

*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

माँ महामाया एयरपोर्ट के टेस्टिंग के लिए पहुंचे तकनीकी दल का श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफी अहमद और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजा कर फूल माले से तकनीक दल का स्वागत किया। दल को स्वागत किट भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous आंध्रा एसोसिएशन ने मनाया गोल्डन जुबली समारोह, शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल
Next महात्मा बुद्ध की मूल्यवान शिक्षाएं सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी : ताम्रध्वज साहू*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.