Skip to content
April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रोजगार कार्यालय घेराव एवं तालाबंदी
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

रोजगार कार्यालय घेराव एवं तालाबंदी

Purushottam Manhare May 8, 2023

 

भाजयुमो रायपुर ने रोजगार कार्यालय का किया घेराव… बेरोजगारी भत्ता को बताया छलावा…

00 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में किया रोजगार कार्यालय का घेराव… बेरोजगारी भत्ता को बताया कांग्रेस सरकार का लॉलीपॉप…

रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोजगार कार्यालय का घेराव किया । भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी ने विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो सरकार चुनाव के समय बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई है, उस भूपेश सरकार के द्वारा निरंतर 4.5 साल वह 53 महीनों से सिर्फ़ युवाओं को ठगा गया है। चाहे वो एस.आई भर्ती हो या वो पी.एस.सी भर्ती से हो या वो रोज़गार के नाम से हो या बेरोज़गारी भत्ता के नाम पर हो, कांग्रेस की सरकार केवल झूटेश बन कर रह गई है । लगातार सरकार द्वारा युवाओं को छलने का काम किया जा रहा है।

इस भूपेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने घोषणा पत्र 2018 में कहा था कि हमारी सरकार बनते ही हर बेरोज़गार युवा को हम 2500/- रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देंगे, पर आज इस सरकार को 4.5 साल से ज्यादा हो चुके हैं मगर 2500 के नाम पर लॉलीपॉप पकड़ाया गया है ।

इन्ही सब माँगो को लेकर रायपुर में आज युवाओं के हित के लिए भाजयुमो जिला रायपुर द्वारा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं के साथ भूपेश बघेल द्वारा किए गए छल के विरोध में रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा छ:ग के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री आलोक डंगस जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए भाजयूमो के अभियान जोकि पूरे प्रदेश भर में रोज़गार कार्यालय का घेराव को लेकर तारीफ़ करते हुए कहा की यह महज़ एक आंदोलन नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश की युवाओं की आवाज़ बनके हर ज़िले में युवाओं का समर्थन यह बताता है कि आज भाजयूमो पूरे बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ बन चुकी है । हर युवा आज भाजयूमो से जुड़ कर अपने माँगो को लेकर भाजयूमो के साथ लड़ कर इस झूटेश सरकार के ख़िलाफ़ लड़ने को उतारू है…. और जब तक इनकी माँगे पूरी नहीं होती तब तक युवा मोर्चा ज़मीन की लड़ाई लड़ते रहेगा ।

भाजयूमो छ:ग प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी श्री रोहित माहेश्वरी ने बताया की आज 53 महीने हो चुके है जिसके हिसाब से प्रत्येक युवाओं को 132500 के हिसाब से बेरोज़गारी भत्ता देना चाइए पर ये सरकार के द्वारा अभी तक नहीं दिया गया है । ये सरकार आज के समय पर बेरोज़गारी भत्ता देने का जब समय आया तब अनेक बहाने और नियम लागू किया गया, कौन पात्र होंगे और कौन आपत्र होंगे इससे साबित होता है की इनकी मंशा बेरोज़गारी भत्ता देने की थी ही नहीं।

भाजयूमो ज़िला अध्यक्ष गोविन्दा गुप्ता ने बताया की 1850000 बेरोजागार युवा है पर इस झूटेश सरकार ने जो बेज़ोरगारी भत्ता के लिए जो नियमवाली बनायी उसमें से 6900 युवा ही पात्र हुए है । इस सरकार ने कहा जिसके पास नौकरी होगी जिसके परिवार में 2 एकड़ ज़मीन होगी या जिसके परिवार में कोई एक सरकारी नौकरी में होगा आदि वो सब बेरोज़गारी भत्ता के लिए आपत्र होंगे। इस सरकार ने चुनाव के समय अपने चुनावी घोषणा पत्र में ऐसे किसी नियमों को घोषणा बेरोज़गारी भत्ता के लिए नहीं की थी. युवा मोर्चा के लगातार आंदोलन के बाद सरकार से 2023 के बजट में अप्रैल 2023 से युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता मिलेगा। ना इस सरकार ने 132500 के हिसाब से कोई भी भुगतान किया है और ना ही किसी बेरोजगार को पूरा 185000 बेरोज़गारी भत्ता दिया जा रहा है । भारतीय जनता युवा मोर्चा जब तक युवाओं को उनका हक़ नहीं मिलेगा तब तक सड़क की लड़ाई लड़ते रहेगी और यही बेरोज़गार युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ मिल कर के आने वाले विधानसभा चुनाव में इस झूटेश सरकार को उखाड़ कर के फेंकेगी ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous नवा रायपुर में प्रस्तावित थोक व्यवसायिक बाजार (कर्मशियल हाई स्ट्रीट) के लिए 200 किसानों के दावा-आपत्तियों पर हुई सुनवाई
Next बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर सक्ति में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.