Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पश्चिम बंगाल में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ प्रतिबंध , भाजपा ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार की आलोचना की
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ प्रतिबंध , भाजपा ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार की आलोचना की

Purushottam Manhare May 9, 2023

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने के बाद सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि यह फैसला नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर गंभीर सवाल उठाता है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि फिल्म उन पीड़ितों की वास्तविक पीड़ा दिखाती है, जिन्होंने जनसांख्यिकीय आक्रमण की भयावहता को सहन किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादी संगठन आईएस ने भोलेभाले लोगों को बरगलाकर उनका इस्तेमाल किया। इस खतरे जिक्र एक नहीं, बल्कि केरल के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों वीएस अच्युतानंदन (एक कम्युनिस्ट नेता) और कांग्रेस के ओमन चांडी ने भी किया था।

 

ममता सरकार पर उठाए सवाल
उन्होंने सवाल किया कि ममता बनर्जी इस प्रतिबंध से किसे खुश करने की कोशिश कर रही हैं? क्या उन्हें लगता है कि बंगाल के मुसलमान भारतीय संविधान की तुलना में आईएस से अधिक जुड़ाव रखते हैं? उनकी इस विरोधाभासी राजनीति पर शर्म आती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म के पक्ष में बात की थी
उन्होंने कहा कि फिल्म की वजह से बंगाल में कानून और व्यवस्था को कोई खतरा नहीं था। अकेले कोलकाता में एक दर्जन से अधिक सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाई जा रही थी। यह फैसला सिर्फ कुछ विशेष लोगों के समूह को खुश करने के लिए लिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई भाजपा नेताओं ने फिल्म के पक्ष में बात की है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को ISIS राज्य और इस्लामिक राज्य बनाने में लगी हुई हैं। इसलिए वे ऐसा काम कर रही हैं। हम इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

‘द केरल स्टोरी’ को एक विकृत फिल्म: ममता
इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ममता बनर्जी ने सोमवार को विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है। इसकी वजह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचना बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि फिल्म दिखाने वाले किसी भी थिएटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले दिन में सीएम बनर्जी ने ‘द केरल स्टोरी’ को एक विकृत फिल्म बताया, जिसका उद्देश्य दक्षिणी राज्य को बदनाम करना था।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous राजधानी में ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर
Next गीदम पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाईल भी जप्त

Related Stories

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*

October 27, 2026
पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*

October 26, 2026

Recent Posts

  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • दीपावली और  छठ पूजा के लिए दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 3- 3 फेरे का होगा परिचालन 

You may have missed

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026
किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • व्यापार

किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

October 28, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026
जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 28, 2026

Recent Posts

  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • दीपावली और  छठ पूजा के लिए दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 3- 3 फेरे का होगा परिचालन 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.