Skip to content
June 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राज्य सरकार को मिली अंतरिम राहत ,आरक्षण मामलें पर याचिका खारिज
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

राज्य सरकार को मिली अंतरिम राहत ,आरक्षण मामलें पर याचिका खारिज

Purushottam Manhare May 9, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मसले पर राज्य सरकार को मिली अंतरिम राहत के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई है. शीर्ष अदालत ने इस बात पर आपत्ति जताई कि समर वेकेशन के बाद एसएलपी पर जब विस्तृत सुनवाई करने वाले थे, फिर अंतरिम राहत के लिए याचिका क्यों लगाई गई? इस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. राज्य सरकार को आरक्षण पर मिले 58% अंतरिम राहत के खिलाफ विवेक कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता पूजा धर के माध्यम से याचिका दाखिल की थी. इसमें राज्य सरकार को आरक्षण के मसले पर दी गई अंतरिम राहत तत्काल समाप्त करने की मांग की गई. साथ ही, यह भी बताया गया कि एक मई को जारी आदेश में भर्ती प्रक्रिया व प्रवेश प्रक्रिया के लिए कोई भी स्पष्टता नहीं है. यह स्पष्ट नहीं बताया गया है कि अंतरिम राहत सिर्फ पुरानी भर्तियों के लिए है या नई भर्ती प्रक्रिया के लिए भी है. जो प्रक्रिया हाईकोर्ट के जजमेंट आने तक लंबित थी, उस पर ही लागू होगी या फिर उसके बाद की नई भर्ती प्रक्रिया पर भी लागू हो सकती है. क्या यह राज्य स्तर की भर्तियों के लिए है या जिला स्तर की भर्तियों के लिए भी लागू है.

मामले की सुनवाई जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ व जस्टिस संजय तरुण की बेंच में हुई. सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब हम समर वेकेशन के बाद इस एसएलपी पर विस्तृत तरीके से सुनवाई करने ही वाले हैं तो फिर अंतरिम राहत की क्या आवश्यकता है? यह याचिका बेवजह क्यों लगाई गई है. इसके बाद अदालत ने राज्य सरकार को मिली अंतरिम राहत के खिलाफ अंतरिम राहत पाने के लिए लगी याचिका को सिरे से खारिज कर दी. बता दें कि राज्य सरकार द्वारा 2012 से प्रदेश में लागू 58% आरक्षण को हाईकोर्ट ने 19 सितंबर 2022 के आदेश में असंवैधानिक बता दिया था. इसके खिलाफ गुरु घासीदास साहित्य अकादमी व राज्य सरकार ने राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इस याचिका में सुनवाई करते हुए एक मई को सुप्रीम कोर्ट ने 58% आरक्षण पर अंतरिम राहत प्रदान की थी. साथ ही, समर वेकेशन के बाद इस पर सुनवाई का निर्णय लिया था. इस फैसले के बाद प्रदेश में रुकी हुई भर्तियां व प्रवेश परीक्षाएं शुरू कर दी गई है. आरक्षण विवाद के कारण जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी नतीजे जारी नहीं हो पाए थे, उसके लिए भी कवायद की जा रही है.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous प्रो. राजीव चौधरी, माननीय कार्य परिषद के सदस्य मनोनित
Next पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी पार्टी पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान गिरफ्तार

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

You may have missed

865215771781406161
  • Uncategorized

865215771781406161

June 14, 2026
Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.