पाकिस्तान ।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी पार्टी पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक मामले की सुनवाई के लिए दोपहर 2 बजे कोर्ट पहुंचे थे। उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तान रेंजर्स ने की और कोर्ट परिसर से बाहर ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तारी के समय रेंजर्स इमरान खान का कॉलर पकड़े नजर आए। गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया। इस्लामाबाद, लाहौर समेत कई जगहों पर पीटीआई समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।









