मुख्यमंत्री ने की 4-4 लाख रूपए सहायता देने की घोषणा
रायपुर। बलौदा बाजार जिले के पलारी ब्लाक के गांव गोड़ा पुलिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है. घायलों का पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सड़क दुर्घटना में शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रूपए सहायता देने की घोषणा भी की है.
जानकारी के मुताबिक पलारी थाना क्षेत्र के गोड़ा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां पिकअप वाहन और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई और पिकअप में सवार 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में बच्चे बुजुर्ग महिला समेत लगभग 25 लोग सवार थे जो पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लटुवा लौट रहे थे.








