Skip to content
May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने सरगुजा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया सघन निरीक्षण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने सरगुजा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

Purushottam Manhare May 14, 2023

 

*स्ट्रांगरूम, मतगणना कक्ष, ईवीएम वेयरहाउस का अवलोकन कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*

*स्वीप कार्ययोजना तहत नवविवाहित वधुओं के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होकर महिला मतदाताओं को मतदान करने किया जागरूक*

रायपुर,14 मई 2023/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के मद्देनजर आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंची। दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों और ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नवविवाहित वधुओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले अपने प्रवास के दूसरे दिन 15 मई सोमवार को अम्बिकापुर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगी। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा श्री कुन्दन कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर श्री ए एल ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर श्री टेकचंद अग्रवाल सहित एसडीएम अम्बिकापुर एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज मतदान केंद्र क्रमांक 71, 72 शासकीय कन्या शाला अम्बिकापुर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाताओं की संख्या, विशेष पुनरीक्षण अर्हता के तहत नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने की जानकारी ली। उन्होंने नवीन मतदाताओं के सूची में अपडेशन और फ़ोटो डुप्लीकेशन के संबंध में उनके डिलीट किये जाने पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में लिंगानुपात गैप को कम करना व 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसके बाद पॉलीटेक्निक कॉलेज में निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम एवं सभी विधानसभा क्षेत्र अनुसार मतगणना कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना हेतु व्यवस्थित सुविधा के लिए अधोसंरचना को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टरेट परिसर में स्थित संयुक्त कंपोजिट बिल्डिंग में ईव्हीएम वेयरहाउस और एफएलसी हॉल का निरीक्षण किया। ईवीएम वेयरहाउस में उन्होंने बाहर एंट्री में सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 123, 124 पीजी कन्या महाविद्यालय, मतदान केंद्र दरिमा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बीएलओ एप के इस्तेमाल के संबंध में समस्त बीएलओ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

*नवविवाहित वधुओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर मतदान करने किया जागरूक*

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले स्वीप द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आयोजित नवविवाहित वधुओं के सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। उन्होंने रोली, चंदन लगाकर और शॉल भेंट कर नववधुओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाएं जब नववधू बनकर घर में प्रवेश करती हैं, तो घर-परिवार को बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी तरह देश के निर्माण में भी उनकी सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए महिलाओं को निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्यक रूप से करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने भी इस अवसर पर मतदान के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता की शपथ सभी को दिलाई। इस कार्यक्रम में 22 नवविवाहित वधुओं को सम्मानित किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous प्राइवेट ट्रेन तेजस को चलाने वंदे भारत ट्रेन को बंद कर दिया गया
Next बलौदा बाजार जिले में बड़ा सड़क हादसा…. 6 की मौत, 20 घायल, मुख्यमंत्री ने की 4-4 लाख रूपए सहायता देने की घोषणा

Related Stories

एनएमडीसी किरंदुल ने CSR के तहत 6 पंचायतों में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों आदिवासियों की हुई स्वास्थ्य जांच*
  • Latest
  • Newsbeat

एनएमडीसी किरंदुल ने CSR के तहत 6 पंचायतों में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों आदिवासियों की हुई स्वास्थ्य जांच*

April 30, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026

Recent Posts

  • एनएमडीसी किरंदुल ने CSR के तहत 6 पंचायतों में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों आदिवासियों की हुई स्वास्थ्य जांच*
  • Canlı baccarat lider masa performans tablolarını izle Betandyou mobil ile
  • 60 Mostbet Arşivleri 2026 – Mostbet Lisans Bilgileri
  • By Casino Turkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar
  • EGT slot oyun siteleri stratejileri ve ipuçları

You may have missed

एनएमडीसी किरंदुल ने CSR के तहत 6 पंचायतों में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों आदिवासियों की हुई स्वास्थ्य जांच*
  • Latest
  • Newsbeat

एनएमडीसी किरंदुल ने CSR के तहत 6 पंचायतों में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों आदिवासियों की हुई स्वास्थ्य जांच*

April 30, 2026
Canlı baccarat lider masa performans tablolarını izle Betandyou mobil ile
  • Uncategorized

Canlı baccarat lider masa performans tablolarını izle Betandyou mobil ile

April 30, 2026
60 Mostbet Arşivleri 2026 – Mostbet Lisans Bilgileri
  • Uncategorized

60 Mostbet Arşivleri 2026 – Mostbet Lisans Bilgileri

April 30, 2026
By Casino Turkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar
  • Uncategorized

By Casino Turkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar

April 29, 2026

Recent Posts

  • एनएमडीसी किरंदुल ने CSR के तहत 6 पंचायतों में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों आदिवासियों की हुई स्वास्थ्य जांच*
  • Canlı baccarat lider masa performans tablolarını izle Betandyou mobil ile
  • 60 Mostbet Arşivleri 2026 – Mostbet Lisans Bilgileri
  • By Casino Turkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar
  • EGT slot oyun siteleri stratejileri ve ipuçları
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.